{"_id":"632265dc382e103a854a2d9c","slug":"son-reached-supreme-court-for-liver-donation-father-died-before-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"Supreme Court : लिवर दान के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था बेटा, आदेश से पहले पिता का निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supreme Court : लिवर दान के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था बेटा, आदेश से पहले पिता का निधन
Thu, 15 Sep 2022 05:08 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 15 Sep 2022 05:08 AM IST
सार
किशोर के पिता को लिवर प्रत्यारोपण की जरूरत थी। इससे पहले डॉक्टरों ने किशोर की मां द्वारा लिवर दान करने की संभावना को लेकर परीक्षण किया था लेकिन उनको फिट नहीं पाया।
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एक 17 वर्षीय किशोर ने नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने पिता की जान बचाने के लिए जो भी संभव हो सका किया। यहां तक कि वह उनके लिए लिवर भी देने को तैयार हो गया था और इसकी अनुमति लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, वह अपने पिता की जान नहीं बचा सका। सुप्रीम कोर्ट ने किशोर के लिवर देने की इजाजत मांगने की याचिका पर दखल भी दिया लेकिन इससे पहले कि अदालत कोई प्रभावी आदेश पारित करती, उसके पिता दुनिया से चल बसे।
विज्ञापन
जस्टिस संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने किशोर की याचिका पर पिछले शुक्रवार (9 सितंबर) को नोटिस जारी किया था। बुधवार को पीठ को जानकारी दी गई कि नोटिस जारी करने के अगले ही दिन किशोर के पिता की मौत हो गई। यह सुनते ही कोर्ट रूम में माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
मां लिवर दान के लिए फिट नहीं थीं
किशोर के पिता को लिवर प्रत्यारोपण की जरूरत थी। इससे पहले डॉक्टरों ने किशोर की मां द्वारा लिवर दान करने की संभावना को लेकर परीक्षण किया था लेकिन उनको फिट नहीं पाया। पिता की बहन भी मेडिकल कारणों से लिवर दान नहीं कर पाई, लिहाजा नाबालिग बेटे ने सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मांगी थी।
विज्ञापन