फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Somewhere heat wave and humidity will create trouble, may be sprinkling of relief in some places, know latest weather updates

Weather Report: कहीं सताएगी गर्मी और उमस तो कहीं पड़ेंगी राहत की फुहारें, जानिए कहां से आ रही गर्म हवाएं

Fri, 03 Jun 2022 01:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 03 Jun 2022 01:51 PM IST
सार

अगले 24 से 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 42 तक रह सकता है। शाम तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Somewhere heat wave and humidity will create trouble,  may be sprinkling of relief in some places, know latest weather updates
मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश के कई हिस्सों में गर्मी और उमस एक बार फिर सताने लगी है। हालांकि प्रचंड गर्मी का दौर नवतपे की बिदाई के साथ ही खत्म हो चुका है, लेकिन कुछ शहरों में पारा 42 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू होने से धूप व बादलों की आंखमिचौनी जारी है। हवा में नमी बढ़ने से उमस सता रही है। उधर, दक्षिण पश्चिम मानसून धरती की प्यास बुझाने धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 42 तक रह सकता है। शाम तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। नमी का स्तर सामान्य रहेगा। वहीं, निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार  राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज लू चल सकती है। 
विज्ञापन


शुष्क हवाओं ने बदला मिजाज
दरअसल, पाकिस्तान से गर्म व शुष्क हवाएं वाया राजस्थान होते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड तक पहुंच रही है। इन शुष्क हवाओं ने मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया है। मैदान से पहाड़ तक आसमान से आग बरस रही है। उत्तराखंड के मौसम विज्ञानियों ने इसे लू का हमला बताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, पाकिस्तान से यहां पहुंच रहीं शुष्क हवाओं से वातावरण में नमी नहीं के बराबर है। ऐसे में गर्मी का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा, जो 10 जून तक देखने को मिलेगा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, लेकिन गर्मी से कोई खास राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में बढ़ सकता है मानसून 
अगले 24 से 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। यह मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और उत्तर पूर्व भारत के कुछ हिस्सों के साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में सक्रिय हो सकता है। 

यहां हो सकती है बारिश

  • सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
  • तटीय कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

भारी वर्षा से असम में NH-37 पर जलजमाव
उधर, असम में भारी वर्षा के कारण गुवाहाटी के बाहरी हिस्से में स्थित जोरबाट इलाके में स्थित NH-37 पर जलजमाव हो गया है। यह इलाका असम-मेघालय सीमा से सटा है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed