फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sometimes we win and sometimes we lose Sonia Gandhi on NDA Candidate Harivansh Rajya Sabha 

सोनिया गांधी बोलीं- कभी-कभी हम जीत जाते हैं, कभी-कभी हम हार जाते हैं

Thu, 09 Aug 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Aug 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
Sometimes we win and sometimes we lose Sonia Gandhi on NDA Candidate Harivansh Rajya Sabha 
Sonia Gandhi
राज्यसभा में उप-सभापति पद के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार हरिवंश नारायण की जीत के बाद यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कभी-कभी हम जीत जाते हैं तो कभी-कभी हम हार जाते हैं। बता दें कि राज्यसभा में उप-सभापति पद का चुनाव एनडीए के हरिवंश नारायण ने जीत लिया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हरिवंश जी कलम के धनी हैं और वह पूर्व पीएम चंद्रशेखर के चहेते भी रहे हैं। हरिवंश को इस चुनाव में 125 मत हासिल हुए वहीं बी के हरिप्रसाद को 105 मत ही मिल सके। बता दें कि विपक्ष ने कांग्रेस के सांसद बीके हरिप्रसाद को मैदान में उतारा था। 
विज्ञापन


राजनीति के जानकार मान रहे थे कि हरिवंश नारायण ही जीतेंगे। वोटिंग से पहले दोनों ही उम्मीदवारों ने अपनी जीत का दावा किया था। वहीं बीजू जनता दल ने हरिवंश सिंह को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया था तभी साफ हो गया था कि अब हरिवंश को ही उपसभापति की गद्दी मिलेगी। और यही एक वजह थी जब मोदी सरकार का पलड़ा भारी हो गया था। हालांकि कांग्रेस के उम्मीदवार ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा था, विपक्ष एकजुट है और हमारे पास पर्याप्त आंकड़े मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली मई में किडनी प्रत्यारोपण के बाद आज पहली बार राज्यसभा की बैठक में शामिल हुए। जेटली उच्च सदन के नेता भी हैं। मई में उनके गुर्दे (किडनी) का प्रत्यारोपण हुआ था। उस समय वित्त और कार्पोरेट मामलों का मंत्रालय उनके पास था। उनके अस्वथ होने के कारण दोनों मंत्रालय अस्थायी तौर पर पीयूष गोयल को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed