फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Some union ministers and opposition leaders met from Vice President separately

संसद सत्र खत्म: उपराष्ट्रपति से अलग-अलग मिले कुछ केंद्रीय मंत्री और विपक्षी नेता

Fri, 13 Aug 2021 02:47 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 13 Aug 2021 02:47 AM IST
सार

विपक्षी सांसदों ने बुधवार को बीमा कारोबार से संबंधित बिल को लेकर सदन में जबरदस्त हंगामा किया था और कागजात फाड़कर पीठासीन सभापति की ओर फेंके थे। इसी घटनाक्रम को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष ने अपनी बात रखी

विज्ञापन
Some union ministers and opposition leaders met from Vice President separately
M Venkaiah Naidu meeting with Speaker Lok Sabha Om Birla - फोटो : ani

विस्तार

हंगामे के बीच अपने तय समय से दो दिन पहले खत्म हुए संसद सत्र के अगले दिन बृहस्पतिवार को कुछ केंद्रीय मंत्रियों और विपक्षी नेताओं ने उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से अलग-अलग मुलाकात की।

विज्ञापन


संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल और उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी समेत अन्य कुछ मंत्रियों ने नायडू से उनके सरकारी आवास पर भेंट की और बुधवार को सदन में हुए घटनाक्रम को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे, आनंद शर्मा, सपा के रामगोपाल यादव समेत कई विपक्षी नेताओं ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर बुधवार को उच्च सदन में हुई घटना की जानकारी दी। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने संसदीय नियमों का पालन नहीं किया और कानूनों का मजाक बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरगे ने कहा कि 15 दलों के नेताओं ने नायडू से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। हमने उन्हें सदन की घटना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सदन में हर 10 मिनट में एक बिल पास किया। किसी को भी बोलने का मौका नहीं दिया गया। यहां तक कानूनों में क्या खामियां हैं, यह भी बताने का मौका नहीं मिला।

इसके बावजूद 6 घंटे की बातचीत के बाद हम सभी नेताओं ने मिलकर संविधान संशोधन बिल पर सरकार का साथ दिया क्योंकि हम चाहते थे कि संसद चले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed