फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Some restaurants stop serving Onion Dosa after onion price hike in Bengaluru

प्याज की कीमतों ने ऐसा दिखाया असर कि बंगलूरू के होटलों ने किया 'ऑनियन डोसा' बनाना बंद

Sat, 30 Nov 2019 05:45 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आसिम खान Updated Sat, 30 Nov 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
Some restaurants stop serving Onion Dosa after onion price hike in Bengaluru
रेस्तरां ने ऑनियन डोसा बनाना बंद किया - फोटो : ANI

बंगलूरू के कुछ होटलों ने प्याज की बढ़ती कीमतों की वजह से प्याज वाला डोसा बनाना बंद कर दिया है। बंगलूरू होटल्स एसोसिएशन का कहना है कि हमने कीमतों में बढ़ोतरी के कारण प्याज का उपयोग कम कर दिया है। फाइन-डाइन खाद्य पदार्थों की कीमतों को बढ़ा सकते हैं, लेकिन ऐसा करने से मध्यम वर्ग के लोगों को नुकसान होगा।

विज्ञापन

 



महाराष्ट्र में बारिश से बर्बाद हुई फसल के कारण प्याज की खुदरा कीमत 80 रुपये किलो तक पहुंच गई है। प्याज की कीमतों में लगातार तेजी का मुद्दा गुरुवार को संसद में भी गूंजा। डीएमके सांसद कनीमोझी ने शून्यकाल में पूछा कि प्याज की बढ़ती कीमतों को काबू में करने के लिए केंद्र सरकार क्या रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, प्याज की कीमतें तीन गुणा बढ़कर 100 रुपये प्रति किलों पर पहुंच गई है। इससे आम आदमी के घर का बजट बिगड़ गया है। कारोबारी विशेषज्ञों का कहना है कि प्याज की मौजूदा कीमतों में बढ़ोतरी के लिए जमाखोरी जिम्मेदार है, इसके साथ ही अतिवृष्टि से भी प्याज की फसलों को नुकसान पहुंचा है।


उन्होंने आगे कहा, इसके अलावा राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ द्वारा प्याजों को रखे जाने के लिए अपनाए जाने वाले पारंपरिक तरीके भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। यहां रखी गई ज्यादातर प्याज खराब हो गईं। इसके साथ ही कनीमोझी ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगने के बावजूद कीमतें क्यों नहीं थम रही हैं। उन्होंन इस पर चर्चा कराए जाने की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed