{"_id":"5fee108d853d0f3cf432efd1","slug":"some-of-our-servers-were-subject-to-a-hacking-incident-earlier-this-month-says-indigo","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो ने किया खुलासा, दिसंबर की शुरुआत में कंपनी का सर्वर हो गया था हैक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडिगो ने किया खुलासा, दिसंबर की शुरुआत में कंपनी का सर्वर हो गया था हैक
Fri, 01 Jan 2021 01:06 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानन कंपनी इंडिगो ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिसंबर की शुरुआत में उसके सर्वर को हैक कर लिया गया था। उसे इस बात की आशंका है कि हैकर कंपनी के कुछ आंतरिक दस्तावेजों को सार्वजनिक वेबसाइटों पर अपलोड कर सकते हैं।
इंडिगो ने बताया कि दिसंबर 2020 की शुरुआत में उसका सर्वर हैक हो गया था। हालांकि कंपनी का कहना है कि उसने बहुत ही कम समय में इस पर काबू पा लिया और इसका असर मामूली रहा।
इंडिगो ने कहा कि हमें मामले की गंभीरता का अंदाजा है और हम विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं ताकि इस घटना की गहराई से जांच हो सके।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि हम यह बताना चाहते हैं कि इस महीने के शुरू में हमारे कुछ सर्वरों को हैक कर लिया गया था। बयान में बताया गया है कि इंडिगो ने बहुत कम समय में प्रणाली को बहाल कर लिया था और इसका मामूली प्रभाव पड़ा था।
एयरलाइन के मुताबिक, हैकर कुछ डेटा सर्वर में सेंध लगाने में कामयाब रहे थे। इसलिए इस बात की आशंका है कि कंपनी के कुछ आंतरिक दस्तावेजों को हैकर सार्वजनिक वेबसाइटों पर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इंडिगो ने बताया कि दिसंबर 2020 की शुरुआत में उसका सर्वर हैक हो गया था। हालांकि कंपनी का कहना है कि उसने बहुत ही कम समय में इस पर काबू पा लिया और इसका असर मामूली रहा।
विज्ञापन
There were some segments of data servers that were breached - so, there is a possibility that some internal documents may get uploaded by the hackers on public websites & platforms: IndiGo https://t.co/59sozUztTK
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 31, 2020