फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Some nations are making Covid vaccines must otherwise resignation and penalties

सख्ती: टीका नहीं लगवाने पर जिम्बॉब्वे में मांगा जा रहा इस्तीफा, जानें भारत समेत दुनिया के हर देश में कैसे हो रहा टीकाकरण?

Sat, 11 Sep 2021 09:00 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 11 Sep 2021 09:00 AM IST
विज्ञापन
सार
कोरोना के खिलाफ टीकाकरण एक ठोस बचाव है। टीका लगाने वाले लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका कम होती है। इसके मद्देनजर दुनियाभर के कई देशों ने टीकाकरण के मामलों में सख्ती अपनाई है। जिम्बॉब्वे, इटली,  ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और वेटिकन, ब्रिटेन, फ्रांस समेत कई देशों ने टीकाकरण के लिए नया नियम जारी किया है। 
loader
Some nations are making Covid vaccines must otherwise resignation and penalties
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

विस्तार

बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए टीका एक मजबूत हथियार के तौर पर देखा जा रहा है। भारत समेत दुनिया भर के देश कोविड -19 टीकों के महत्व पर जोर दे रहे हैं। कोरोना रोकथाम के लिए कुछ देशों ने अपने नागरिकों के लिए जानलेवा बीमारी के खिलाफ टीका लगवाना अनिवार्य कर दिया है। इन देशों ने टीकाकरण को लेकर नए नियम जारी किए हैं। देशों का कहना है कि लोगों को महामारी से बचाने के लिए ये उपाय कारगर हैं। इसमें जिम्बॉब्वे ने तो सरकारी कर्मचारियों के लिए सख्त नियम बनाया है। 



जिम्बॉब्वे में टीकाकरण की पहली खुराक नहीं लेने वाले कर्मचारियों से जबरन इस्तीफा मांगा जा रहा है। वहीं, इटली ने भी कुछ ऐसे नियम बनाए हैं, जहां वैक्सीनेशन नहीं कराने पर कड़े फैसले लेने की बात कही है। अमेरिका, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और वेटिकन समेत दक्षिण प्रशांत क्षेत्र स्थित देशों ने  सभी लोगों के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया है। 

 

जिम्बॉब्वे में मांगा जा रहा इस्तीफा
जिम्बॉब्वे सरकार ने टीकाकरण के लिए सख्त नियम लागू किया है।  जिम्बॉब्वे सरकार ने कहा कि अगर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज नहीं ली गई तो अधिकारियों और कर्मचारियों से इस्तीफा मांग लिया जाएगा। 

 

अमेरिका में नया टीकाकरण नियम

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी अपने देश में सभी कंपनियों के लिए नए टीकाकरण नियमों की घोषणा की। सरकार ने 100 से अधिक कर्मचारी वाली कंपनियों को आदेश जारी किया है कि वह अपने कर्मचारियों को पहले टीका लगवाए उसके बाद ही कंपनी में प्रवेश की अनुमति दें। कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क प्रशासन ने भी सभी कर्मचारियों से टीका लगाने की अपील की है। सैन फ्रांसिस्को प्रशासन ने कहा कि सभी नगरपालिका कर्मचारियों को टीकाकरण कराना अनिवार्य है। टीका की पहली खुराक नहीं लेने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अमेरिकी सरकार ने स्कूलों में पढ़ने वाले 12 साल या उससे अधिक आयु के बच्चों को 2022 की शुरुआत तक पूरी तरह टीकाकरण कर लेने का लक्ष्य रखा है। 

 

 चीन सरकार ने उठाया बड़ा कदम


जिनपिंग सरकार ने भी कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान को तेज करने का आदेश जारी किया है। सरकार ने कहा कि टीका नहीं लेने वाले लोगों को सार्वजनिक जगहों पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चीन के युन्नान प्रांत के चुक्सियोंग प्रशासन ने तो साफ निर्देश दिया है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के बिना टीकाकरण वाले लोगों को अस्पतालों, स्कूलों या सार्वजनिक परिवहन में चलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्हें टीकाकरण का सर्टिफिकेट दिखाना होगा।  

 

सऊदी अरब में वैक्सीन लेने वाले कर्मचारी ही दफ्तर में प्रवेश करेंगे 


सऊदी अरब सरकार ने भी कोरोना संक्रमण रोकने के लिए टीकाकरण को अनिवार्य कर दिया है। सऊदी अरब ने  कहा है कि केवल टीकाकरण वाले कर्मचारी दफ्तर में प्रवेश कर सकते हैं। 

 

कनाडा में टीकाकरण नहीं होने पर यात्रा की अनुमति नहीं

कनाडा ने सितंबर के अंत तक सभी कर्मचारियों को टीका लगवाने को कहा है। टीकाकरण नहीं होने पर उन्हें रेल, हवाई या अन्य किसी जगह पर यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
 

भारत के इस राज्य में टीका नहीं लेने वाले कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजेगी सरकार

पंजाब सरकार ने राज्य के सभी कर्मचारियों के लिए कोरोना टीका लेना अनिवार्य कर दिया है। 15 सितंबर तक कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली डोज लेनी होगी। अगर किसी कर्मचारी ने पहली खुराक नहीं ली है तो उसे जबरन छुट्टी पर भेज दिया जाएगा। वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए कैप्टन अमरिंदर सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। वहीं, 30 सितंबर तक राज्य में कोरोना पाबंदियों को बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed