फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Some interesting things related to eating fond of Atal Bihari Vajpayee

झींगा मछली के शौकीन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी कुछ रोचक बातें

Thu, 16 Aug 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Aug 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Some interesting things related to eating fond of Atal Bihari Vajpayee
atal bihari vajpayee
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ऐसा नेता हैं जिनकी तारीफ पक्ष ही नहीं उनके राजनीतिक विरोधी भी करते हैं। उनकी मीठी वाणी के सब दीवाने हैं। कविताओं के शौकीन अटल बिहारी वाजपेयी खाने के भी शौकीन रहे हैं। अटल जी को ग्वालियर के बहादुरा के बूंदी के लड्डू और दौलतगंज की मंगौड़ी बेहद पसंद हैं। लजीज खाने से उनका हमेशा खासा लगाव रहा है।    
विज्ञापन


अटल जी के पिता एक शिक्षक थे। लेकिन उन्होंने राजनीति में अपना करियर बनाया। राजनीति में वह देश से लेकर विदेशों तक के दौरों पर रहे लेकिन कभी ग्वारियर के पकवानों का स्वाद नहीं भूले। और जब भी समय मिला वह यहां आकर अपनी पसंदीदा चीजों का स्वाद चखते रहे। 
विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी जी को शाकाहारी की जगह मांसाहारी खाना ज्यादा पसंद है। नॉन वेजीटेरियन व्यंजनों में उन्हें झींगा मछली ज्यादा पसंद है। अक्सर वे प्रॉन की डिश खाते थे। मदिरापान को लेकर भी कभी उन्होंने कुछ छिपाया नहीं। अटल जी भांग का सेवन भी करते थे। उनके लिए स्पेशली उज्जैन से भांग आती थी।     
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मिठाई के भी दीवाने हैं। जब भी अटल जी ग्वालियर जाते तो बूंदी के लड्डू खाना नहीं भूलते थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वह ग्वालियर जाते रहते थे। जहां वह लड्डू, जलेबी, कचौड़ी सबका सेवन करते थे। होली पर भी जब तक वह ठंडई का सेवन न कर लें तब तक उनकी होली पूरी नहीं होती थी।  

ठंडई से उनका खासा लगाव था। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर कहते हैं कि जब वो नेता प्रतिपक्ष थे तो एक बार वह इंदौर से उज्जैन कार से आए। उसके बाद वह उन्हें लेकर गोपाल मंदिर गए। अटल जी ने कहा कि मंदिर तांगे से चलेंगे कार से नहीं। फिर अटल जी ने कहा कि तीन गिलास भांग का घोंटा ले आओ। 


उन्होंने कहा कि दो गिलास मैं पियूंगा और एक गिलास तुम पीना। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे गिलास में बादाम किशमिश भी डाल देना। उन्होंने कहा कि वह ऐसे इंसान हैं कि उनसे कैसी भी मजाक कर लो तो बुरा नहीं मानते हैं। अटल जी बहुत खुले दिल के आदमी हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed