फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Some coronavirus patients may need quarantine longer than 2 weeks: Study

कोरोना वायरस से संक्रमित कुछ मरीजों के लिए 14 दिन का आइसोलेशन काफी नहीं: रिपोर्ट

Sun, 22 Mar 2020 12:21 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 22 Mar 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Some coronavirus patients may need quarantine longer than 2 weeks: Study
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से कोहराम मचा हुआ है। इस महामारी की वजह से विश्व में मरने वालों की संख्या 13,000 से पार हो गई है, जबकि तीन लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। हर क्षेत्र में इस महामारी का गहरा असर पड़ा है। वहीं, आज देश में कोरोना के नौ नए मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 324 हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश में जनता कर्फ्यू जारी है।

विज्ञापन


इसके इतर एक नए अध्ययन के मुताबिक कुछ कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए 14 दिन का आइसोलेशन काफी नहीं है। अध्ययन में बताया गया है कि वर्तमान में जो कोरोना मरीजों के लिए क्वारंटीन अवधि है, उससे ज्यादा की आवश्यकता हो सकती है। ये अध्ययन कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के इंफेक्शन कंट्रोल एंड हॉस्पिटल एपिडेमियोलॉजी जर्नल ने किया है। उऩ्होंने अपने अध्ययन में 20 जनवरी से 12 फरवरी के बीच 175 मामलों पर विचार किया है।  
विज्ञापन


इन मामलों में ऐसे लोगों का एक समूह शामिल था, जिन्होंने चीन के हुबेई प्रांत की यात्रा की थी, जो बीमारी से इतर थे और दूसरे जो अन्य लोगों से संक्रमित नहीं थे। अध्ययन में सांख्यिकीय वितरण मॉडल का उपयोग किया गया था और अध्ययन किए गए लोगों की औसत आयु 41.2 वर्ष थी। हुबेई जाने वाले यात्रियों में 59.8% मरीज थे। दोनों समूहों के बीच क्लीनिकल विशेषताओं में लगभग कोई अंतर नहीं था। अध्ययन में देखा गया कि बुखार (यात्रियों के लिए 81.6% और गैर-यात्रियों के लिए 82.8%) और खांसी (यात्रियों के लिए 40.6% और गैर-यात्रियों के लिए 44.8%) सबसे आम लक्षण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, यात्रियों के लिए अध्ययन में पाया गया कि वायरस के लिए न्यूनतम इनकमबेशन अवधि एक दिन और अधिकतम 3.8 दिन (95.1 परसेंटाइल वालों के लिए) थी। बता दें कि इनकमबेशन अवधि एक वायरस से संक्रमित रोगी और इसके लक्षण दिखने वाले रोगी के बीच दिनों की संख्या है। गैर-यात्री समूह के लिए, वायरस के लिए इनकमबेशन अवधि 95.1 परसेंटाइल वालों के लिए 12.1 और 17.1 दिनों के बीच थी। इसका मतलब औसत इनकमबेशन अवधि 14.6 दिन थी। बहरहाल, इस अध्ययन के मुताबिक वर्तमान में जो क्वारंटीन अवधि है उससे ज्यादा हो सकती है।


इस अध्ययन के लेखक चार लेउंग ने लिखा, 'यह संभव है कि गैर-यात्रियों की इनकमबेशन अवधि ज्यादा अस्थिर थी। यह संभावित रूप से मौजूदा रोकथाम उपायों की प्रभावशीलता के लिए खतरा पैदा कर सकता है। क्वारंटीन अवधि को सावधानी के साथ माना जाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed