फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Some contaminated hand sanitizers can make you go blind

सैनिटाइजर खरीदते वक्त रखें ध्यान, कहीं गंवानी ने पड़ जाए आंखों की रोशनी

Tue, 21 Jul 2020 02:03 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: अमित कुमार Updated Tue, 21 Jul 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Some contaminated hand sanitizers can make you go blind
हैंड सैनिटाइजर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

कोरोना वायरस से जंग में हैंड सैनिटाइजर दुनियाभर में प्रमुख हथियार साबित हो रहा है। सैनिटाइजर में मौजूद एल्कोहल वायरस को खत्म करने में कारगर साबित हो रहा है। मगर हाल ही में अमेरिका की सरकारी एजेंसी ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है। कई सैनिटाइजर्स में हानिकारक एल्कोहल भी मिलाया जा रहा है, जिसका आपकी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने तो यहां तक भी कहा है कि इसके इस्तेमाल से आपकी आंखों की रोशनी तक भी जा सकती है। 

विज्ञापन

 
दुनियाभर के बाजारों में इस समय सैनिटाइजर की भारी मांग है। मगर एफडीए ने चेताया है कि कुछ सैनिटाइजर में मौजूद एथनॉल (ethyl alcohol) में मेथानॉल भी पाया गया है। इसे 'वुड एल्कोहल' के नाम से भी जाना जाता है। यह स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। एफडीए ने एक सूची भी बनाई है, जिसमें ऐसे 71 सैनिटाइजर्स के नाम हैं।  
विज्ञापन


मेथानॉल को लेकर चेतावनी 
इसी महीने की शुरुआत में ही एफडीए ने कहा था कि आम लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों को मेथानॉल युक्त सैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सुरक्षित सैनिटाइजर्स के लिए एफडीए सैनिटाइजर उत्पादकों व चिकित्सकों के साथ मिलकर काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान
कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस बात की पुष्टि की है कि गलत सैनिटाइजर्स के इस्तेमाल से कई तरह के खतरे पैदा हो सकते हैं। चक्कर आना, उल्टी होना, सिरदर्द, आंखों की रोशनी जाना, दौरा पड़ने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। यहां तक कि इस वजह से आप कोमा में भी जा सकते हैं। 


एथनॉल और मेथानॉल में क्या बेहतर 
माना जाता है कि एथनॉल ही ऐसा एकमात्र एल्कोहल है, जो हम बिना किसी गंभीर परिणाम के इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी वजह से ऐसे सैनिटाइजर के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है, जिसमें कम से कम 60 फीसदी एथनॉल हो। मगर मेथानॉल सस्ता पड़ता है, इसलिए बहुत से लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। बिना यह सोचे कि इसका आपकी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ेगा। मेथानॉल की वजह से हैंड सैनिटाइजर बहुत ही खतरनाक बन जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed