{"_id":"5d1f385a8ebc3e3c870163c4","slug":"some-bjp-leaders-are-not-support-for-changing-name-of-west-bengal-says-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ भाजपा के नेता नहीं बदलने दे रहे पश्चिम बंगाल का नाम : ममता बनर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुछ भाजपा के नेता नहीं बदलने दे रहे पश्चिम बंगाल का नाम : ममता बनर्जी
Fri, 05 Jul 2019 05:15 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 05 Jul 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सरकार पर आरोप लगाया है कि ‘भाजपा नेताओं का एक वर्ग’ राज्य का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ नहीं करने दे रहा है। बनर्जी ने सदन में कहा, हम 2003 से ही प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक यह नहीं हो पाया है। बंगाल को वंचित क्यों किया जा रहा है? सभी भाषाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, भाजपा नेताओं का एक वर्ग नाम परिवर्तन का विरोध कर रहा है। यह राजनीति से प्रेरित है। मैंने इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है। बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य का नाम बदलकर बांग्ला करने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की थी। उन्होंने इसके साथ ही मोदी से संसद के चल रहे सत्र में एक संवैधानिक संशोधन के लिए जरूरी कार्यवाही के लिए भी कहा।
विज्ञापन
नित्यानंद राय ने बुधवार को सांसद ऋतब्रत बनर्जी द्वारा पूछे गए एक सवाल पर कहा कि केंद्र ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने को मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने कहा था कि किसी भी राज्य का नाम बदलने के लिए एक संवैधानिक संशोधन की जरुरत होती है और ऐसा सभी प्रासंगिक कारकों को ध्यान में रखते हुए किया जाता है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष 26 जुलाई को पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था और प्रस्ताव को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया था।