{"_id":"611b7e798ebc3e42d9382728","slug":"solar-sexual-abuse-case-cbi-files-fir-against-ex-kerala-cm-oommen-chandy-and-aicc-general-secretary-k-c-venugopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: पू्र्व सीएम ओमन चंडी समेत छह नेताओं पर यौन शोषण का आरोप, सीबीआई ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: पू्र्व सीएम ओमन चंडी समेत छह नेताओं पर यौन शोषण का आरोप, सीबीआई ने दर्ज किया मामला
Tue, 17 Aug 2021 02:48 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:48 PM IST
सार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल सहित छह प्रमुख राजनेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए यौन शोषण का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल सहित छह प्रमुख राजनेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए यौन शोषण का मामला दर्ज किया है।यह प्राथमिकी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष दर्ज की गई है। इन दो बड़े नेताओं के अलावा इस मामले में कांग्रेस विधायक एपी अनिल कुमार, कांग्रेस सांसद हिबी ईडन, अदूर प्रकाश, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल्लाकुट्टी का नाम शामिल है। आरोपियों के खिलाफ आर्थिक शोषण, भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
बता दें कि शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि जब वह सौर परियोजनाओं से संबंधित मुद्दे पर इन नेताओं से मिलने गई तो सभी ने उनका यौन शोषण किया। शिकायत के अनुसार दुर्व्यवहार ज्यादातर मंत्रियों के आधिकारिक आवासों, विधायक छात्रावासों और होटल के कमरों में हुआ। बता दें कि मामले की जांच पहले क्राइम ब्रांच ने की थी, जिसने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। हालांकि, विधानसभा चुनाव से पहले, राज्य सरकार ने 24 फरवरी को मामले को सीबीआई को सौंप दी थी। क्राइम ब्रांच ने भी राज्य सरकार को एक रिपोर्ट देते हुए कहा था कि उन्हें चांडी को मामले में फंसाने के लिए कोई सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन