{"_id":"5a57d2864f1c1b35198b479d","slug":"sohrabuddin-encounter-case-sc-to-hear-today-plea-seeking-probe-into-the-death-of-judge-b-h-loya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस: जज की मौत की जांच संबंधी याचिका पर आज सुनवाई करेगा SC","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस: जज की मौत की जांच संबंधी याचिका पर आज सुनवाई करेगा SC
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Jan 2018 03:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले की सुनवाई कर रहे सीबीआई विशेष जज बीएच लोया की मौत की जांच संबंधी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। जज लोया की 1 दिसंबर, 2014 को मौत हुई थी। महाराष्ट्र के पत्रकार बीआर लोन ने उनकी मौत की जांच कराने के लिए शीर्ष अदालत में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविल्कर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने बृहस्पतिवार को इस याचिका पर शीघ्र सुनवाई के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। याचिका में कहा गया है कि सोहराबुद्दीन मुठभेड़ के संवेदनशील मामले की सुनवाई कर रहे जज लोया की रहस्यमय मौत की निष्पक्ष जांच की जरूरत है। इस मामले में कई पुलिस अधिकारियों और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पक्षकार बनाया गया था।
विज्ञापन
मालूम हो कि जज लोया 1 दिसंबर, 2014 को नागपुर में अपने सहकर्मी की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। वही हार्ट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हुई थी। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब पिछले साल नवंबर में लोया की बहन ने इसे सोहराबुद्दीन केस से जोड़ते हुए उनकी मौत की परिस्थितियों पर शक जाहिर किया।
विज्ञापन
गुजरात में 2005 में सोहराबुद्दीन शेख, उसकी बीवी कौसर बी और उसके दोस्त तुलसीराम प्रजापति की तथाकथित फर्जी मुठभेड़ में मौत के मामले में पुलिस अधिकारियों समेत 23 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चल रही है।
इस मामले को बाद में सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया और केस की सुनवाई भी मुंबई शिफ्ट कर दी गई थी। बांबे लायर्स एसोसिएशन ने 8 जनवरी को मुंबई हाईकोर्ट में जज लोया की मौत की जांच संबंधी एक याचिका दायर की है।