{"_id":"645f4392b6d4bd95c90749c9","slug":"sohiong-bypoll-udp-s-lyngdoh-emerges-victorious-in-meghalaya-defeating-ncp-rival-by-3422-votes-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहियोंग उपचुनाव: मेघालय में यूडीपी के लिंगदोह हुए विजयी, एनपीपी प्रतिद्वंद्वी को 3422 वोटों से हराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोहियोंग उपचुनाव: मेघालय में यूडीपी के लिंगदोह हुए विजयी, एनपीपी प्रतिद्वंद्वी को 3422 वोटों से हराया
Sat, 13 May 2023 01:52 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 13 May 2023 01:52 PM IST
सार
यूडीपी उम्मीदवार सिंशर कुपर रॉय लिंगदोह को कुल 16679 वोट मिले जबकि नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार समलिन मालनगियांग 13,257 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Meghalaya By-Election 2023
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेघालय के सोहियोंग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के सिंशर कुपर रॉय लिंगदोह विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनपीपी से उम्मीदवार को 3422 वोटों से हराया। जानकारी के मुताबिक यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) ने सोहियोंग विधानसभा सीट जीत ली है, जिससे 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा में उसकी संख्या 12 हो गई है।
यूडीपी उम्मीदवार सिंशर कुपर रॉय लिंगदोह को कुल 16679 वोट मिले जबकि नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार समलिन मालनगियांग 13,257 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। लिंगदोह ने 3422 मतों के अंतर से आराम से चुनाव जीत लिया।
सिंशार को कुल डाले गए वोटों में से 51.86 फीसदी वोट मिले। कांग्रेस के एस ओसबोर्न खरजाना 1762 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सोहियोंग के लिए मतदान 10 मई को हुआ था, 20 फरवरी को पूर्व गृह मंत्री और यूडीपी के उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के आकस्मिक निधन के कारण निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव स्थगित करना पड़ा था। उल्लेखनीय है कि सिंशार कुपर रॉय लिंगदोह, एचडीआर लिंगदोह के भतीजे हैं।