फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Software changing photos of women into nudes, Bombay High Court seeks info from IB ministry

महिलाओं की तस्वीरों को न्यूड में बदल रहा सॉफ्टवेयर, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आईबी मंत्रालय से मांगी जानकारी

Wed, 21 Oct 2020 11:26 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 21 Oct 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Software changing photos of women into nudes, Bombay High Court seeks info from IB ministry
बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (आईबी मंत्रालय) से एक ऐसे ऑर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित सॉफ्टवेयर 'डीप फेक' (Deep Fake) की जानकारी मांगी है, जो महिलाओं की सामान्य तस्वीरों को अश्लील तस्वीरों में बदलता है। इस संबंध में साइबर रिसर्च एजेंसी ने मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि अब तक इससे करीब एक लाख महिलाओं को शिकार बनाया जा चुका है। 

विज्ञापन


अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा कथित ट्रायल से संबंधित विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान रिपोर्ट में जाहिर किए गए खतरों को लेकर चिंता जताई। अदालत ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) अनिल सिंह से कहा कि वह इस संबंध में मंत्रालय से जानकारी लें। एएसजी ने कहा कि उन्होंने रिपोर्ट पढ़ी है और संबंधित अधिकारियों से बात भी की है।
विज्ञापन



एएसजी ने अदालत को बताया कि ऐसे मामलों में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 69ए और 79(3)बी में निहित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इसके उत्तर में अदालत ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और आपको (मंत्रालय को) इस संबंध में गंभीर कदम उठाने होंगे। एएसजी ने कहा कि मंत्रालय मामले में जल्द उचित कदम उठाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई तक शिकार हुईं एक लाख से ज्यादा महिलाएं
रिपोर्ट में बताया गया है कि जुलाई 2020 तक करीब एक लाख 3852 महिलाएं इसकी शिकार हो चुकी हैं, जिसमें उनकी न्यूड तस्वीरों को सार्वजनिक प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया था। पिछले तीन महीने में इनकी संख्या में तेजी से बढ़त हुई है, जो करीब 198 फीसदी है। 


रिपोर्ट के अनुसार यह एआई सॉफ्टवेयर महिला की तस्वीर अपलोड करने की इजाजत देता है और फिर उसके कपड़ों को हटा देता है। वैसे तो यह सॉफ्टवेयर मुफ्त में उपलब्ध है, लेकिन फ्री वर्जन में तस्वीर पर वॉटरमार्क दिखाई देता है, वहीं महज 100 रुपये में खरीदने पर सॉफ्टवेयर वॉटरमार्क को भी हटा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed