फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Social media users Reaction on Narayan Murthy 70 Hours Work suggestion

70 Hours Work: नारायण मूर्ति के सुझाव पर एक्स यूजर्स की प्रतिक्रिया, कुछ ने समर्थन किया तो किसी ने किया विरोध

Sat, 28 Oct 2023 05:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 28 Oct 2023 05:40 AM IST
सार

जेएसडब्ल्यू समूह के अध्यक्ष सज्जन जिंदल ने कहा कि मैं तहे दिल से मूर्ति के बयान का समर्थन करता हूं। यह थकावट के बारे में नहीं यह समर्पण के बारे में है। 2047 तक भारत को एक आर्थिक महाशक्ति बनाना है, जिस पर हम सभी गर्व कर सकें। 

विज्ञापन
Social media users Reaction on Narayan Murthy 70 Hours Work suggestion
X - फोटो : Social Media

विस्तार

इन्फोसिस के सह संस्थापक एन नारायण मूर्ति आज एक्स पर ट्रेंड करते रहे। दरअसल, उन्होंने कहा कि युवाओं को देश की उत्पादकता बढ़ाने के लिए सप्ताह में 70-70 घंटे काम करना चाहिए। मूर्ति के इस सुझाव की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना की गई। हालांकि, कुछ लोगों ने उनके सुझावों का समर्थन भी किया है।

विज्ञापन

38 साल की ही उम्र में दिल का दौरा पड़ गया
भारतीय हास्य अभिनेता वीर दास ने एक्स पर लिखा कि जीवन कठिन है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने एक्स पर लिखा कि अधिक काम से उन्हें तनाव और स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती है। यूजर ने आगे कहा कि अधिक काम के कारण मुझे 38 साल की ही उम्र में दिल का दौरा पड़ गया। जीवन भर दवाओं पर निर्भर हो गया। इन लोगों की बात न सुनें। खून चूसने वाले जोंक कुर्सियों पर बैठकर भाषण देते हैं।

विज्ञापन

तहे दिल से मूर्ति के बयान का समर्थन करता हूं
ओला कैब्स के सीईओ भाविश अग्रवाल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मिस्टर मूर्ति के विचारों से पूरी तरह सहमत हूं। यह हमारे काम का समय नहीं है। खुदे के मनोरंजन का समय नहीं है। बल्कि, यह समय है कि हम एक पीढ़ी में वह बनाएं, जो अन्य देशों ने बनाया है। जेएसडब्ल्यू समूह के अध्यक्ष सज्जन जिंदल ने कहा कि मैं तहे दिल से मूर्ति के बयान का समर्थन करता हूं। यह थकावट के बारे में नहीं यह समर्पण के बारे में है। 2047 तक भारत को एक आर्थिक महाशक्ति बनाना है, जिस पर हम सभी गर्व कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
नारायण मूर्ति शुक्रवार को पॉडकास्ट 'द रिकॉर्ड' के उद्घाटन एपिसोड में पहुंचे थे। यहां, इंफोसिस के पूर्व सीएफओ मोहनदास पई के साथ बातचीत में मूर्ति ने कहा कि युवाओं को अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए काम पर अतिरिक्त घंटे लगाने चाहिए। युवा दिन में 12 घंटे काम करें ताकि भारत उन अर्थव्यवस्थाओं के साथ प्रतिस्पर्धा कर सके जिन्होंने पिछले दो से तीन दशकों में जबरदस्त प्रगति की है। मेरा अनुरोध है कि हमारे युवाओं को कहना चाहिए, यह मेरा देश है। मैं सप्ताह में 70 घंटे काम करना चाहता हूं। मूर्ति ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मन और जापानियों ने यही किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed