फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   social media reaction on mp Naresh Agarwal statement on hindu god in rajyasabha

नरेश अग्रवाल के बयान पर सोशल मीडिया में मचा बवाल, उठी जेल भेजने की मांग

Wed, 19 Jul 2017 04:54 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Wed, 19 Jul 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
social media reaction on mp Naresh Agarwal statement on hindu god in rajyasabha
सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने राज्य सभा में हिंदू देवी देवताओं को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा मच गया। दरअसल सांसद नरेश अग्रवाल ने राज्य सभा में कहा कि 'विस्की में विष्णु बसें,रम में श्रीराम,जिन में माता जानकी और ठर्रे में हनुमान। सियावर रामचंद्र की जय'। उनके इस बयान पर राज्य सभा में भारी हंगामा हुआ। हालांकि बाद में हंगामे के बाद नरेश अग्रवाल ने अपने बयान पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राम सीता के बारे में मेरा अपना बयान नहीं है मैंने दीवार पर लिखे नारे को पढ़ा। नरेश अग्रवाल के बयान को बाद में राज्यसभा की कार्रवाई से हटा दिया गया।
विज्ञापन


हिंदू देवी देवताओं पर दिए नरेश अग्रवाल का बयान 'विस्की में विष्णु बसें,रम में श्रीराम,जिन में माता जानकी और ठर्रे में हनुमान। सियावर रामचंद्र की जय' सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ट्विटर पर लोगों ने हिंदू देवी देवताओं के अपमान करने पर जमकर आलोचना की तो वहीं कई लोगों चुटकी ली। 
विज्ञापन


ट्विटर पर रविकांत नाम के यूजर ने लिखा कि जब फेसबुक पोस्ट पर एक नाबालिग को गिरफ्तार किया जा सकता है तो सांसद नरेश अग्रवाल को क्यों नहीं? 


एक यूजर ने लिखा कि नरेश अग्रवाल जैसे निम्‍न सोच वाले व्यक्ति कैसे राज्य सभा पहुंच गए पता नहीं। 


एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने हिंदू देवी देवताओं पर टिप्पणी नहीं कि बल्कि अपने परिजनों को लेकर बयान दिया है।


 एक यूजर न ट्वीट किया कि उन्हें राज्य सभा से बर्खास्त कर जेल भेज देना चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed