{"_id":"62bdae581ac7512e6e5c99b2","slug":"social-media-reaction-after-devendra-fadnavis-made-deputy-cm-of-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Politics: सस्पेंस फिल्म जैसा क्लाइमैक्स, फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाने पर सोशल मीडिया पर उठा तूफान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Politics: सस्पेंस फिल्म जैसा क्लाइमैक्स, फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाने पर सोशल मीडिया पर उठा तूफान
Thu, 30 Jun 2022 09:29 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 30 Jun 2022 09:29 PM IST
सार
नड्डा और शाह दोनों ने फडणवीस की तारीफ में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस नए ट्विस्ट के बाद सोशल मीडिया खास तौर पर ट्विटर पर तरह-तरह के कमेंट की बाढ़ आ गई।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की मौजूदा सियासत का क्लाइमेक्स किसी सस्पेंस फिल्म की तरह बेहद दिलचस्प मोड़ के साथ आगे बढ़ा। कल तक कयास लग रहे थे कि देवेंद्र फडणवीस सीएम बनेंगे। शाम को फडणवीस की प्रेस कांफ्रेंस होने तक सब यही मानकर चल रहे थे कि वो ही राज्य की कमान संभालेंगे। लेकिन उन्होंने प्रेस में सीएम के तौर पर एकनाथ शिंदे का नाम लिया तो हर कोई हैरान रह गया। तरह-तरह के कयासों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली खबर करीब दो घंटे बाद शाम 7 बजे आई जब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सार्वजनिक रूप से कहा कि देवेंद्र फडणवीस को सरकार का हिस्सा बनना चाहिए और उप-मुख्यमंत्री पद स्वीकार करना चाहिए। कुछ ही देर में अमित शाह ने भी फडणवीस की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के लोगों की भलाई के लिए जो किया है वो जनता के प्रति उनके लगाव को दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नड्डा और शाह दोनों ने फडणवीस की तारीफ में कोई कमी नहीं छोड़ी। शाह ने लिखा- नड्डा जी के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र की जनता के हित में सरकार में शामिल होने का फैसला लिया है।
इस नए ट्विस्ट के बाद सोशल मीडिया खास तौर पर ट्विटर पर तरह-तरह के कमेंट की बाढ़ आ गई। किसी ने इसे भाजपा का मास्टरस्ट्रोक बताया तो किसी ने फडणवीस के साथ धोखा करार दिया। आइए जानते हैं भाजपा के इस फैसले पर ट्विटर पर किस तरह के कमेंट आए।
इस यूजर ने इसे मास्टर स्ट्रोक करार देते हुए लिखा-
यूजर राहुल शेंडगे ने लिखा- महाराष्ट्र के इतिहास में कोई भी डिप्टी-सीएम, मुख्यमंत्री नहीं बना है।
अभिषक भांभा लिखते हैं- पिछली बार अजीत पवार डिप्टी-सीएम बने थे, इस बार एकनाथ शिंंदे सामने हैं, कौन कहता है कि इतिहास खुद को नहीं दोहराता।
इस यूजर ने लिखा- बिहार में कमजोर डिप्टी-सीएम का असर नहीं हुआ और भाजपा इसे दोहराना नहीं चाहती।
यूजर सिद्धार्थ ने लिखा- फडणवीस का चेहरा देखकर हमें पता लग रहा है कि डिप्टी-सीएम बनकर वो कितने 'खुश' हैं।
एक यूजर गौरव अग्रवाल ने फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर कुछ ऐसा ट्वीट किया।
विशाल वर्मा का ये ट्वीट चेहरे पर हंसी लाने पर मजबूर कर देता है- तू है, तेरे को पता नहीं है लेकिन तू है।
पवन कुमार राय लिखते हैं- फडणवीस भाजपा अध्यक्ष बनने की ताकत रखते हैं। डिप्टी-सीएम उनके कद का पद नहीं है, कम से कम उन्हें केंद्रीय मंत्री तो बना सकते थे।
यूजर मि. बीन ने फडणवीस की मजबूरी को कुछ ऐसे बयां किया।