फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Social media posts stir controversy for BJP and Left candidates in Thrissur LS seat

त्रिशूर लोकसभा: सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासत तेज; भाजपा और भाकपा उम्मीदवारों में असमंजस

Mon, 18 Mar 2024 09:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 18 Mar 2024 09:28 PM IST
सार

प्रसिद्ध कथकली कलाकार कलामंडलम गोपी के बेटे रघु गुरुकृपा ने एक फेसबुक पोस्ट में भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  रघु गुरुकृपा ने अपनी पोस्ट में कहा कि भाजपा उम्मीदवार ने लोकसभा चुनाव में अपने लिए समर्थन जुटाने की कोशिश में उनके पिता को प्रभावित करने की कोशिश की। हालांकि भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन
Social media posts stir controversy for BJP and Left candidates in Thrissur LS seat
लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनावों को लेकर देश में बढ़ी सरगर्मियों के बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से केरल की त्रिशूर पर विवाद खड़ा हो गया है। यहां सोमवार को  प्रसिद्ध कथकली कलाकार कलामंडलम गोपी के बेटे रघु गुरुकृपा और फिल्म स्टार टोविनो थॉमस द्वारा किए गए सोशल मीडिया पोस्ट के बाद भाजपा और भाकपा उम्मीदवारों को लेकर असमंजस वाली स्थिति बन गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, प्रसिद्ध कथकली कलाकार कलामंडलम गोपी के बेटे रघु गुरुकृपा ने एक फेसबुक पोस्ट में भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  रघु गुरुकृपा ने अपनी पोस्ट में कहा कि भाजपा उम्मीदवार ने लोकसभा चुनाव में अपने लिए समर्थन जुटाने की कोशिश में उनके पिता को प्रभावित करने की कोशिश की। हालांकि भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन


गुरुकृपा ने आरोप लगाया कि एक प्रसिद्ध डॉक्टर ने उनके पिता को फोन किया और कहा कि सुरेश गोपी उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनके घर आएंगे। 
जब उस डॉक्टर को बताया गया कि वह ऐसा नहीं कर सकते, तो डॉक्टर ने (कलामंडलम गोपी) से पूछा कि क्या वह पद्म भूषण चाहते हैं? गौरतलब है कि इस चैट के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई वीआईपी सुरेश गोपी के लिए उनके पिता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों का जवाब देते हुए, सुरेश गोपी ने कहा कि कलामंडलम गोपी उनके गुरु की तरह हैं, और उन्होंने किसी और को कथकली आचार्य से संपर्क करने का काम नहीं सौंपा है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा ही तय करती है कि उन्हें अभियान के तहत किससे मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कलामंडलम गोपी से मिलने के लिए कहेगी तो मैं उनसे मिलूंगा। मेरी कोई रणनीति नहीं है। मैं सीधे लोगों के पास आता हूं।


वहीं, दूसरी पोस्ट में भाकपा उम्मीदवार सुनील कुमार को सिने स्टार थॉमस के सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। सुनील कुमार ने थॉमस के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की थी। जिसके बाद थॉमस ने एक पोस्ट कर कहा कि मैं चुनाव आयोग के स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) कार्यक्रम के लिए केरल के ब्रांड एंबेसडर हैं। ऐसे में मेरी तस्वीर या किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार के लिए मेरे साथ की फोटो पोस्ट करना कानून के खिलाफ है। उन्होंने आगे लिखा कि यदि कोई ऐसा कर रहा है तो मैं साफ करना चाहता हूं कि यह मेरी जानकारी या सहमति के बिना है। सभी को निष्पक्ष चुनाव अनुभव की शुभकामनाएं।

इसके बाद सुनील कुमार ने उनके साथ की अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed