फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Social activist Trupti Desai challenged Shirdi Saibaba Temple notice of Come In Indian Outfits For Darshan

शिरडी में ड्रेस कोड: साईं मंदिर प्रशासन के नोटिस से बढ़ा विवाद, तृप्ति देसाई ने दी चुनौती

Thu, 03 Dec 2020 02:28 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 03 Dec 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Social activist Trupti Desai challenged Shirdi Saibaba Temple notice of Come In Indian Outfits For Darshan
तृप्ति देसाई (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के शिरडी में स्थित साईं बाबा मंदिर के प्रशासन ने एक नोटिस लगाकर भक्तों से अपील की है कि वे मंदिर में दर्शन के लिए छोटे कपड़ों को पहनकर ना आएं। वे भारतीय परिधानों में ही बाबा के दर्शन के लिए आएं। इस ड्रेस कोड को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई ने मंदिर प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर 10 दिसंबर तक नोटिस नहीं हटाया जाता है, तो वो खुद ही इसे हटा देंगी। 

विज्ञापन


एक निजी चैनल से बातचीत में तृप्ति देसाई ने कहा, साईं बाबा मंदिर के प्रशासन द्वारा नोटिस लगाना गलत है। अगर ये नियम लागू रहता है तो ऐसा देश के अन्य मंदिरों में भी हो सकता है। इसके बाद वहां पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था करनी पड़ेगी, जहां भारतीय परिधानों को किराए पर दिया जाएगा। इससे भक्तों के साथ लूट होने की संभावना है। 
विज्ञापन


नोटिस में छोटे कपड़ों की कोई व्याख्या नहीं
देसाई ने कहा कि मंदिर प्रशासन की तरफ से जारी नोटिस में छोटे कपड़ों को लेकर कोई व्याख्या नहीं की गई है, क्योंकि अगर ऐसा है तो मंदिर के पुजारी भी अर्ध-नग्न वस्त्रों को धारण करते हैं, ऐसे में उन पर भी ये नियम लागू होता है। तृप्ति देसाई ने कहा, 'मैं मंदिर प्रशासन को चुनौती देती हूं कि अगर नोटिस को बोर्ड से 10 दिसंबर तक नहीं हटाया गया तो मैं खुद जाकर हटा दूंगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारतीय परिधानों में ही दर्शन के लिए शिरडी आएं श्रद्धालु, मंदिर ट्रस्ट की भक्तों से अपील 

दरअसल, महाराष्ट्र के शिरडी में स्थित साईं बाबा के भक्त उनके दर्शन के लिए दुनियाभर से यहां पहुंचते हैं, लेकिन अब शिरडी साईं मंदिर संस्थान ने दर्शन के लिए आने वाले सभी भक्तों से अपील की है कि वे भारतीय परिधान (कपड़े) पहनकर आएं। 


संस्थान को मिल रही थी शिकायतें
जब इस बाबत साईं बाबा संस्थान से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से हमें यह शिकायत मिल रही थी कि कुछ महिला श्रद्धालु छोटे वस्त्रों को पहनकर बाबा के दर्शन के लिए आ रही हैं, यही वजह है कि यह निर्णय लिया गया है। 

भारतीय परिधान पहनकर आएं
मंदिर ट्रस्ट ने सभी भक्तों से मंदिर परिसर में सिर्फ भारतीय परिधान पहनकर आने का अनुरोध किया है। मंदिर ट्रस्ट ने परिसर में इस संबंध में नोटिस भी लगाया है। ट्रस्ट के मुताबिक कई लोगों से शिकायत मिली कि कुछ महिला श्रद्धालु छोटे कपड़ों को पहनकर दर्शन करने आ रही हैं, इस कारण हमने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed