फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   So far 35,42,663 patients won Corona battle in India 96,551 new cases reported in last 24 hours

भारत में अब तक 35,42,663 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, पिछले 24 घंटे में 96,551 मामले आए सामने

Sat, 12 Sep 2020 12:59 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 12 Sep 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
So far 35,42,663 patients won Corona battle in India 96,551 new cases reported in last 24 hours
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत कोविड-19 के रोजाना ठीक हो रहे मरीजों में से 60 प्रतिशत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश से हैं। इन राज्यों में ही 57 प्रतिशत नए मामले भी सामने आते हैं। मंत्रालय ने कहा, देश में आज की तरीख तक कोविड-19 के 35,42,663 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 70,880 मरीज ठीक हुए हैं। इनमें से महाराष्ट्र के 14,000 से अधिक और आंध्र प्रदेश के 10,000 से अधिक लोग हैं।

विज्ञापन


 पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 96,551 नए मामले सामने आए
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 96,551 नए मामले सामने आए, जिनमें से महारष्ट्र में 23,000 से अधिक और आंध्र प्रदेश में 10,000 से अधिक नए मामले सामने आए। मंत्रालय नेइस बात को रेखांकित किया कि देश में नए ठीक हुए मामलों में से महाराष्ट्र के 20.1 प्रतिशत, तमिलनाडु के 14.2 प्रतिशत, आंध प्रदेश के 9.9 प्रतिशत, कर्नाटक के 8.7 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश के 6.5 प्रतिशत मामले हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 77.65 प्रतिशत है।
विज्ञापन


देश में अभी 9,43,480 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का चल रहा इलाज
आगे मंत्रालय ने बताया कि ‘‘लगभग 57 प्रतिशत नए मामले इन्हीं राज्यों से आते हैं। इन्हीं राज्यों से ही रोजाना 60 प्रतिशत लोग ठीक भी हो रहे हैं।’’ मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 9,43,480 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 20.68 प्रतिशत है। सबसे अधिक 2,60,000 से ज्यादा लोगों का महाराष्ट्र में इलाज जारी है। इसके बाद कर्नाटक में 1,00,000 से अधिक लोगों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


74 प्रतिशत लोग इन नौ राज्यों से सबसे अधिक प्रभावित 
अब कुल जितने मरीजों का इलाज जारी है, उनमें से 74 प्रतिशत लोग सबसे अधिक प्रभावित इन नौ राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से हैं। इनमें से महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के 48 प्रतिशत लोग हैं। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 1,209 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 495 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कर्नाटक के 129 और उत्तर प्रदेश के 94 लोग हैं।


भारत में एक दिन में कोविड-19 के 96,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 45,62,414 हो गए। वहीं 1,209 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 76,271 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed