फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Snowfall mountains brought biting cold to the plains and dense fog and cold waves have disrupted daily life

सर्दी का सितम: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदान में ठंड ने ठिठुराया, घना कोहरा और शीतलहर से जनजीवन बेहाल

Thu, 08 Jan 2026 04:30 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 08 Jan 2026 04:30 AM IST
सार

पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी के असर से उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ रही है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में घना कोहरा, ठंडी हवाएं और धूप न निकलने से हालात मुश्किल बने हैं। कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया, उड़ानें प्रभावित हुईं और स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं।

विज्ञापन
Snowfall mountains brought biting cold to the plains and dense fog and cold waves have disrupted daily life
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में लगातार दूसरे दिन बुधवार को चुभन वाली ठंड महसूस की गई। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने, ठंडी हवाएं चलने और धूप नहीं निकलने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश में सडकों पर बर्फ जमने से फिसलन बढ़ गई, जिससे लोगों को जोखिम भरी यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि, हिमाचल समेत पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल गए।

विज्ञापन


अगले दो से तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर शीत दिवस की स्थिति भी बन सकती है। पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी है। प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर घने कोहरे के साथ भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है।
विज्ञापन


राज्य में कैसी है स्थिति?
राज्य में ज्यादातर जगहों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम 10.4 डिग्री तापमान रहा। 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य में बठिंडा सबसे ठंडा रहा। एसबीएस नगर और हलवारा में दृश्यता 10 मीटर तक सीमित रही, जबकि पटियाला में 150 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं। हरियाणा में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ नारनौल सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भद्रवाह में भारी बर्फबारी, सैलानी खुश
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। इससे बर्फबारी की आस में घाटी पहुंचे सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। बर्फ से ढके अल्पाइन परिदृश्य का आनंद लेने के लिए भदेरवाह-पठानकोट राजमार्ग के किनारे स्थित गुलदांडा (9,555 फीट), पंज नाला (10,200 फीट) और चत्तरगल्ला (10,500 फीट) में बड़ी संख्या में पर्यटक जमा हुए हैं। हालांकि, बर्फबारी के चलते शोपियां के ऐतिहासिक मुगल रोड इलाके के पीर गली, दुबजन और लाल गुलाम इलाकों से गुजरने वाली सड़क पर ट्रैफिक आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

हिमाचल में कोहरे का यलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में कोहरे के साथ शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। छह जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी, कुल्लू और शिमला के कई क्षेत्रों में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। ठंड बढ़ने से सड़कों पर पानी जमने से फिसलन बढ़ गई है। बुधवार को ठंड के चलते केलांग में एचआरटीसी की बसें स्टार्ट नहीं हुईं। सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में बुधवार को भी सुबह और शाम के समय घना कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी रहा। इन क्षेत्रों में 11 जनवरी तक कोहरा पड़ने का यलो अलर्ट जारी हुआ है।


उत्तराखंड में पहाड़ी जिलों में पाले और फिसलन का खतरा
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में ठंड सबसे अधिक असर दिखा रही है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में न्यूनतम तापमान माइनस दो से दो डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में पाला पड़ने से सड़कों पर फिसलन बढ़ने और आवागमन के जोखिम भरे होने की आशंका जताई गई है। मैदानी क्षेत्रों में भी ठंडी हवाओं और कोहरे ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed