{"_id":"59b852504f1c1bfd7f8b6749","slug":"snake-venom-recovered-by-cid-team-in-west-bengal-3-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: सौ करोड़ का सांप का जहर बरामद, 3 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: सौ करोड़ का सांप का जहर बरामद, 3 गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
Updated Wed, 13 Sep 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस के खुफिया विभाग (सीआईडी) की एक टीम ने कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में छापेमारी के दौरान सांपों के जहर से भरे हुए शीशे के तीन जार (कंटेनर) बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जिनकी कीमत सौ करोड़ रुपये बताई गई है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी के एक अधिकारी ने मंगलवार को कोलकाता में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सीआईडी सूत्रों ने बताया कि एक विश्वस्त सूचना के आधार पर एजेंसी के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ मिलकर बारासात इलाके में छापेमारी के दौरान जहर बरामद किया।
विज्ञापन
इस दौरान वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। बाजार में इस जहर की कीमत सौ करोड़ रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्तों में नारायण दास, देव ज्योति दास और बुद्धदेव खन्ना हैं। सूत्रों के मुताबिक इन तीनों पर सांपों के जहर की तस्करी करने वाले किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा होने का संदेह है। फिलहाल उनसे इस बारे में पूछताछ की जा रही है।