फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smugglers attack on BSF Personnel near Indo-Bangladesh Border one smuggler killed in retaliatory action

Attack on BSF: भारत-बांग्लादेश सीमा के पास तस्करों का बीएसएफ जवानों पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर ढेर

Mon, 06 Jun 2022 02:04 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलकाता।
एजेंसी, कोलकाता। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 06 Jun 2022 02:04 AM IST
सार

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया कि यह घटना सीमा चौकी सागरपारा, 141वीं वाहिनी के इलाके में घटित हुई।

विज्ञापन
Smugglers attack on BSF Personnel near Indo-Bangladesh Border one smuggler killed in retaliatory action
भारत-बांग्लादेश सीमा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भारत-बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रविवार सुबह तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर हमला बोल दिया। इसके बाद सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर ढेर हो गया।

विज्ञापन


बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया कि यह घटना सीमा चौकी सागरपारा, 141वीं वाहिनी के इलाके में घटित हुई। उन्होंने कहा, 10-15 तस्करों का ये समूह फेंसेडिल कफ सिरप की बोतलों की तस्करी करने की फिराक में था। सुबह करीब तीन बजे जवानों ने इलाके में 10-15 तस्करों की आवाजाही देखी और गश्त करने वाले दल को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद तस्करों ने जवानों पर पत्थरों और एक धारदार हथियार से हमला कर दिया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि जवानों ने पहले तो उन्हें भगाने की कोशिश की। लेकिन जब उन पर कोई असर नहीं हुआ, तो उन्हें आत्मरक्षा में गोलियां चलानी पड़ी। इसके बाद एक तस्कर मारा गया। मारे गए तस्कर की पहचान मुर्शिदाबाद के रहने वाले रोहिल मंडल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed