{"_id":"596d9d7c4f1c1b827e8b47ca","slug":"smriti-irani-will-be-handled-work-on-information-and-broadcast-ministry-after-venkaiah-naidu-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंकैया नायडू ने किया रिजाइन, स्मृति को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, तोमर को अर्बन का प्रभार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वेंकैया नायडू ने किया रिजाइन, स्मृति को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, तोमर को अर्बन का प्रभार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का दावेदार बनाया गया है। उनके इस्तीफे के बाद खाली हुआ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय तथा गरीबी उन्मूलन मंत्रालय का पद क्रमशः स्मृति ईरानी तथा नरेंद्र सिंह तोमर को सौंपा गया है।
विज्ञापन
स्मृति वर्तमान में केंद्रीय कपड़ा मंत्री हैं, वहीं नरेंद्र सिंह तोमर के पास ग्रामीण विकास, पंचायती राज तथा पेयजल व स्वच्छता मंत्रालय की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
नई जिम्मेदारियों के बाद स्मृति के पास कपड़ा मंत्रालय के साथ-साथ सूचना व प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी भी रहेगी। वहीं नरेंद्र सिंह तोमर अब शहरी विकास मंत्रालय तथा गरीबी उन्मूलन मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।
विज्ञापन
Venkaiah Naidu resigns as Union minister, additional charge of Ministry of Urban Development given to Narendra Tomar, I&B to Smriti Irani. pic.twitter.com/Spb6KlOx9V
— ANI (@ANI_news) July 18, 2017