{"_id":"5d4a5e088ebc3e6ca621d877","slug":"smriti-irani-sentimental-on-sushma-s-death-said-didi-you-left-without-fulfilling-the-promise","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावुक स्मृति ईरानी बोलीं: सुषमा दीदी! आप वादा पूरा किए बिना ही हमें छोड़ गईं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भावुक स्मृति ईरानी बोलीं: सुषमा दीदी! आप वादा पूरा किए बिना ही हमें छोड़ गईं
Wed, 07 Aug 2019 03:44 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 07 Aug 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली के एम्स में मंगलवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थी। सुषमा की मौत के बाद से ही राजनीतिक पृष्ठभूमि से लेकर उनके निकट रहे लोगों में गम का माहौल है। सुषमा स्वराज के निधन को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भावुक ट्वीट किया।
विज्ञापन
I have an axe to grind with you Didi . You made Bansuri pick a restaurant to take me for a celebratory lunch. You left without fulfilling your promise to the two of us.
— Smriti Z Irani (@smritiirani) August 6, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
ट्वीट में उन्होंने कहा कि दीदी! मुझे आपसे एक शिकायत है। आपने बांसुरी से कहा था कि वह रेस्तरां चुने और मुझे लंच पर ले जाए। लेकिन आप अपना वादा पूरा किए बिना ही हमें छोड़कर चली गई। बता दें कि स्मृति ईरानी और सुषमा स्वराज के संबंध राजनीति के साथ पारिवारिक भी थे। बांसुरी सुषमा स्वराज की बेटी हैं।
बता दें कि बतौर विदेश मंत्री सोशल मीडिया पर शिकायतों के निपटारे के लिए लोकप्रिय रहीं सुषमा आखिरी दिन भी ट्वीटर पर सक्रिय थीं। निधन से करीब तीन घंटे पहले अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर संसद की मुहर लगते ही उन्होंने आखिरी ट्वीट किया था। शाम 7:23 बजे के ट्वीट में लिखा 'प्रधानमंत्री जी, आपका हार्दिक अभिनंदन। मैं जीवनभर इस दिन को देखने की प्रतिक्षा कर रही थी।
उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी गई है जिसके दर्शन के लिए तमाम दलों के नेता पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच उनका पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद लोधी रोड शवदाह गृह में अंतिम संस्कार होगा।