फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani says Development issues facing Amethi were never raised in Parliament in past

स्मृति ईरानी का राहुल पर निशाना: कहा- अमेठी से रिश्तों की दुहाई देने वाले सदन में कभी नहीं उठाते यहां के मुद्दे

Sun, 05 Dec 2021 04:03 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 05 Dec 2021 04:03 PM IST
सार

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेठी से रिश्तों की दुहाई देने वाले लोग सदन में यहां के मुद्दे कभी नहीं उठाए।

विज्ञापन
Smriti Irani says Development issues facing Amethi were never raised in Parliament in past
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। तिलोई में बस अड्डे सहित पांच परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि अमेठी के विकास से जुड़े मुद्दों को संसद में पहले कभी नहीं उठाया गया। 

विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी कई वर्षों तक तमाम समस्याओं से जूझती रही, मगर वहीं की जनता ने जिसे चुनकर सदन में भेजा, वह चुपचाप बैठे रहते थे। जनता यहां सोचती थी कि आखिर हमारी बातें कब सदन में उठेगी। उन्होंने कहा कि अमेठी से रिश्तों की बात करने वाले लोग सदन में वहां के लोगों की बात सदन में नहीं उठाई। बता दें कि स्मृति ईरानी 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से चुनाव जीती थीं। 
विज्ञापन


इस दौरान स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश में उनके कामकाज की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की काम के प्रति सक्रियता इस बात को प्रदर्शित करती है कि नौ महीने के अंदर तिलोई में एक भव्य बस अड्डा बनकर तैयार हो गया। तिलोई में मेडिकल कॉलेज बन रहा है और एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट भी यहां स्थापित हुआ है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने तिलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक स्वास्थ्य मेले का भी उद्घाटन किया और मरीजों से मिलकर चिकित्सा सुविधाओं के विषय में भी जानकारी ली। बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मौजूदा सरकार और विपक्षी पार्टियों का सूबे में खूब आना जाना हो रहा है। साथ ही बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चालू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed