{"_id":"5c66afa7bdec220f12209b38","slug":"smriti-irani-s-statement-on-sabarimala-controversy-religious-traditions-should-be-respected","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला विवाद पर स्मृति ईरानी का बयान, धार्मिक परंपराओं का होना चाहिए सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला विवाद पर स्मृति ईरानी का बयान, धार्मिक परंपराओं का होना चाहिए सम्मान
Fri, 15 Feb 2019 07:26 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 15 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani
- फोटो : ANI
सबरीमाला मंदिर में माहवारी उम्र की महिलाओं के प्रवेश को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि धार्मिक परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए और यदि कोई सिर्फ सुर्खियां बनने के लिए इसका उल्लंघन करता है तो वह देश की विविधता को बड़ा नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री दिल्ली विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान सबरीमला मुद्दे को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रही थीं। ईरानी से उनकी हालिया टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पूजा का अधिकार मतलब अनादर करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा मैं निजी अनुभव के आधार पर बोलती हूं और मैंने यह बात सार्वजनिक टिप्पणी करते हुए भी कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरी शादी पारसी व्यक्ति से हुई है और कानून के तहत मुझे फायर टेम्पल (पारसी समुदाय का पूजा स्थल) में जाने नहीं दिया जाता और कानून से यहां मतलब संविधान से नहीं है, इसका मतलब धार्मिक मान्यताओं से है। ईरानी ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में एक सम्मेलन में कहा भले ही मैं कितनी सशक्त हूं, मैं पारसियों के मंदिर नहीं जा सकती हूं।
विज्ञापन