फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani's daughter running 'illegal' bar in Goa, Congress Demanded for her resign

Congress: स्मृति ईरानी की बेटी पर गोवा में अवैध बार चलाने का आरोप, कांग्रेस बोली- ये 'तुलसी संस्कारी बार' नहीं

Sat, 23 Jul 2022 03:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 23 Jul 2022 03:09 PM IST
सार

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्मृति ईरानी को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा, बार लाइसेंस एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर है, जिनका देहांत मई 2021 में हुआ और लाइसेंस जून 2022 में लिया गया।

विज्ञापन
Smriti Irani's daughter running 'illegal' bar in Goa, Congress Demanded for her resign
स्मृति ईरानी - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा में अवैध बार के संचालन में कथित रूप से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने उन पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, एक मरे हुए व्यक्ति के नाम का दुरुपयोग कर अपनी तिजोरियां भरने से ज्यादा बेशर्मी और क्या होगी। उन्होंने कहा, इनकी वाहियात और दोहरी मानसिकता आज पूरा देश देख रहा है।

विज्ञापन


खेड़ा ने कहा, गोवा में स्मृति ईरानी की बेटी द्वारा चलाए जा रहे एक 'रेस्टोरेंट' पर फर्जी लाइसेंस लेने का आरोप है। वह लाइसेंस एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर है, जिनका देहांत मई 2021 में हुआ और लाइसेंस जून 2022 में लिया गया। उन्होंने कहा, बार से सरोबार 'सरकार' को अखबार चलाने वालों से इतना बैर क्यों है?
विज्ञापन


कांग्रेस की स्मृति ईरानी की बर्खास्तगी की मांग 
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, हैरानी की बात यह है ऐसे नेताओं के समर्थकों के बच्चे नमाज और हनुमान चालीसा की लड़ाई लड़ें और खुद उनके बच्चे या तो विदेशों में पढ़ें या आपके 'आशीर्वाद' के सहारे इस तरह के गैरकानूनी काम करें। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्मृति ईरानी को बर्खास्त करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों को किया खारिज 
उधर, स्मृति ईरानी की बेटी के वकील कीरत नागरा ने आरोपों को खारिज किया है। एक बयान में कहा गया है किउनके मुवक्किल न तो मालिक हैं और न ही सिली सोल्स गोवा नामक रेस्तरां का संचालन करते हैं और उन्हें किसी भी प्राधिकरण से कोई कारण बताओ नोटिस नहीं मिला है। कीरत नागरा ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने वास्तविक तथ्यों का पता लगाए बिना एक मुद्दे को सनसनीखेज बनाने के लिए झूठे प्रचार का सहारा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed