फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani Removed From Ministry of Information and Broadcasting

एक और अहम मंत्रालय से हाथ धो बैठीं स्मृति ईरानी, जानिए क्यों?

Tue, 15 May 2018 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
Smriti Irani Removed From Ministry of Information and Broadcasting

सूचना और प्रसारण मंत्रालय से हटाई गईं स्मृति ईरानी हाल में कई विवादों को लेकर सुर्खियों में थी। इन्हीं विवादों के चलते उन्हें इस अहम मंत्रालय से हटाया गया। 

विज्ञापन


ईरानी ने प्रसार भारती के अध्यक्ष से कुछ नियुक्तियों को लेकर हुए विवाद के बाद बतौर सूचना और प्रसारण मंत्री इस स्वायत्तशासी संस्था के फंड पर रोक लगा दी थी। साथ वेबसाइटों के लिए नियमावली बनाने को लेकर भी वह विवादों में रहीं। 
विज्ञापन


इसके अलावा पत्रकारों के फेक न्यूज (झूठी खबरों) के फैलाने पर लगाम लगाने के लिए सजा का प्रावधान करने के मामले में भी उनकी कड़ी आलोचना हुई। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हस्तक्षेप करना पड़ा और इस फैसले संबंधी सूचना को वापस लेना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नया विवाद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह को लेकर था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए केवल एक घंटा देने का नियम बनाया है लेकिन ईरानी ने इस दौरान 130 पुरस्कारों में से केवल 11 राष्ट्रपति के हाथों दिलाने और शेष खुद देने का फैसला किया। 

इस वजह से 60 गणमान्य हस्तियों ने पुरस्कार लेने से ही इनकार कर दिया था। इस विवाद पर राष्ट्रपति भवन ने नाराजगी जताई थी। सूचना प्रसारण मंत्री रहते भी उनके कई फैसलों की आलोचना हुई थी और विवादों के चलते उन्हें पद से हटाया गया था। 

कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगी

Smriti Irani Removed From Ministry of Information and Broadcasting

बता दें कि सरकार ने सूचना एवं प्रसारण के राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को स्वतंत्र प्रभार देकर उन्हें इस मंत्रालय की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी है। अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त भार संभाल रही स्मृति ईरानी सिर्फ कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगी।

इसके साथ ही सोमवार को सरकार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी देने का भी फैसला किया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली की स्वास्थ्य होने तक गोयल वित्त मंत्री रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed