Smriti Irani :स्मृति ईरानी ने एक बार फिर अपने होने वाले दामाद से किया मजाक, फैंस के साथ शेयर की मन की बात
स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शनैल और अर्जुन की एक हसतें हुए तस्वीर साझा करके अपने फैंस को बधाइयों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने फैंस के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोस्ट शेयर कर दिया फैंस को धन्यवाद
स्मृति ने दोबारा एक बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शनैल और अर्जुन की एक हसतें हुए तस्वीर साझा करके अपने फैंस को बधाइयों के लिए धन्यवाद दिया। केंद्रीय मंत्री ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा,"मैं, शनैल के पिता और हमारे परिवार के सारे सदस्य आपके इतने प्यार को देखकर बहुत खुश हैं। आपका आर्शीवाद पाकर नया जोड़ा अपने को और ज्यादा सौभाग्यशाली महसूस कर रहा है। मैं आप सभी को, जिनमें कुछ तो हमें न कभी मिले हैं और न ही व्यक्तिगत रूप से जानते हैं फिर भी आपके इस भाव के लिए धन्यवाद कहना चाहती हूं। आप हम सेलेब्रिटीज को इतने प्यार से अपने संदेश भेजकर हमारी खुशियों में शामिल होते हैं। हम लोग खुशकिस्मत हैं। मैं आपसे निवेदन करना चाहती हूं कि आप हमेशा हमारे बच्चों को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें, जैसे आप लोग हमारे विचारों में रहते हैं।"
उन्होंने आगे अपने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को याद करते हुए कहा, "आप में से बहुत लोग मुझे वापस सास बने देखकर काफी खुश हैं, अपनी हंसी को जारी रखें क्योंकि आखिर कार अब रिसीविंग एंड पर दामाद होगा बहु नहीं।"
स्मृति ईरानी की ऑन स्क्रीन सास ने कही बड़ी बात
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरीयल में स्मृति की ऑन स्क्रीन सास रही अभिनेत्री अपर्णा मेहता ने भी इसपर कमेंट किया। अपर्णा मेहता ने स्मृति के सास बनने वाली बात पर जोर देते हुए कहा कि "मुझे यकीन है स्मृति आप इस भूमिका को बहुत अच्छे ढंग से निभाएंगी।"
पहले पोस्ट कर ऐसे दी थी बधाई
बेटी शनैल ईरानी की तस्वीरें शेयर करते हुए स्मृति ने लिखा था ,"उस व्यक्ति के लिए जिसके पास अब हमारा दिल है......अर्जुन भल्ला तुम्हारा हमारे पागल परिवार में स्वागत है। मैं आपको आशीर्वाद देती हूं क्योंकि अब आपको एक ससुर के तौर पर एक क्रेजी आदमी से निपटना होगा और इससे भी खराब ...मुझे एक सास के तौर पर, चेतावनी दे रही हूं। भगवान आपका भला करें....!"
तीन बच्चों की मां हैं स्मृति