फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani gets emotional as she pays last respects to Goa CM Manohar Parrikar

मनोहर परिकर को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुईं स्मृति ईरानी

Mon, 18 Mar 2019 03:55 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 18 Mar 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani gets emotional as she pays last respects to Goa CM Manohar Parrikar
परिकर को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुईं स्मृति ईरानी - फोटो : ANI

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर को श्रद्धांजलि दी। परिकर को आखिरी विदाई देते हुए वह खुद को रोक नहीं पाईं और भावुक हो गईं। जिसके कारण उनकी आंखों से आंसू निकल गए। रविवार शाम को परिकर का निधन हो गया था। उन्हें ईरानी ने ट्विटर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी थी। 

विज्ञापन


ईरानी ने ट्विटर पर लिखा था, 'एक नेता, एक परामर्शदाता, एक दोस्त- परिकर सर यह सबकुछ थे और वह मेरे लिए परिवार से ज्यादा थे। लेकिन गोवा का हर व्यक्ति इस बात को कह सकता है कि परिकर ऐसे ही शख्स थे। उन्होंने सिखाया कि मुश्किल समय में भी कैसे गरिमा बनाई रखी जाए।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मनोहर परिकर अपने पीछे बहुत से प्रशंसक छोड़ गए हैं जो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। उनके प्रियजनों, साथियों और समर्थकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।' बता दें कि परिकर लगभग एक साल से अग्नाश्य कैंसर से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी सादगी का हर कोई कायल था। बतौर मुख्यमंत्री वो बिना किसी की फिक्र किए स्कूटर से भी ऑफिस पहुंच जाते थे। लोग उन्हें स्कूटर वाला मुख्यमंत्री भी कहते थे। परिकर आधी बांह की शर्ट पहनना पसंद करते थे। उन्हें वीआईपी कल्चर पसंद नहीं था, यही वजह थी कि वो रेस्तरां की बजाय फुटपाथ पर चाय-नाश्ता किया करते थे। यहीं से मोहल्लों की खबर जुटा लिया करते थे।

वह कहा करते थे, "चाय स्टॉल पर सभी नेताओं को चाय पीनी चाहिए, राज्य की सारी जानकारी यहां मिल जाती हैं।" वह पंक्ति में लगकर खाना खाते थे, अपना काम भी लाइन में लगकर ही करवाते थे। उनकी सादगी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्हें हूटर लगी गाड़ियां पसंद नहीं थीं।


डॉक्टर मनोहर गोपालकृष्णन प्रभु परिकर चार बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे। पहली बार 2000 से 2002 तक, दूसरी बार 2002 से 2005, तीसरी बार 2012 से 2014 और चौथी बार 14 मार्च 2017 से अब तक। 2017 में जब भाजपा गोवा विधानसभा चुनाव में बहुमत से दूर थी, तब दूसरे दलों ने परिकर को मुख्यमंत्री बनाने की शर्त पर ही समर्थन दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed