फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti irani attacks mamata banrejee in haldia nandigram says which daughter needs to be voted suvendu adhikari

हल्दिया: दीदी पर स्मृति ईरानी का हमला, पूछा- क्या 80 साल की बुजुर्ग को पीटने वाली बेटी को दें वोट?

Fri, 12 Mar 2021 01:36 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम Published by: कुमार संभव Updated Fri, 12 Mar 2021 01:36 PM IST
सार

  • स्मृति ईरानी पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी से कई सवाल पूछे।

विज्ञापन
Smriti irani attacks mamata banrejee in haldia nandigram says which daughter needs to be voted suvendu adhikari
ममता बनर्जी पर बरसीं स्मृति ईरानी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला होने का अनुमान है। दरअसल, सुवेंदु अधिकारी ने आज (12 मार्च) ममता बनर्जी के खिलाफ अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने एक सभा आयोजित की, जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ममता बनर्जी पर जमकर भड़कीं। उन्होंने पूछा कि दीदी यह बताएं कि पश्चिम बंगाल में किस बेटी को वोट करना है?

विज्ञापन

ईरानी ने दागे तीखे सवाल

जानकारी के मुताबिक, स्मृति ईरानी पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी से कई सवाल पूछे। स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं दीदी से पूछना चाहती हूं कि बंगाल की किस बेटी को वोट देना है। उन्हें, जिन्होंने 80 साल की एक औरत के साथ मारपीट की या जिन्होंने भाजपा के लोगों का कत्ल कराया। जिन्होंने दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा पर मूर्ति विसर्जन नहीं होने दिया या वो जो नंदीग्राम आकर चंडी पाठ करती हैं और कहती हैं कि खेला होबे...।'


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुवेंदु अधिकारी ने भी बोला हमला

बता दें कि इस रैली में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में रोजगार की कमी है। अगर हमें इस स्थिति में बदलाव लाना है तो हमें तृणमूल कांग्रेस को हटाना होगा। टीएमसी एक प्राइवेट कंपनी बन गई है, जहां सिर्फ दीदी और उनका भतीजा बोल सकता है।

विज्ञापन

सुवेंदु बोले- नंदीग्राम से मेरा पुराना रिश्ता

नामांकन से पहले सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में दो मंदिरों में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों से मुलाकात की। सुवेंदु ने उन्हें गले लगाया और कहा कि यहां के लोग मुझे कई साल से जानते हैं। उनसे मेरा बहुत पुराना रिश्ता है। ममता बनर्जी को बस पांच साल बाद ही इन लोगों की याद आती है।

टीएमसी का गढ़ कहा जाता है नंदीग्राम

गौरतलब है कि नंदीग्राम की सीट पर सुवेंदु अधिकारी भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उनका सीधा मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी है। वहीं, कांग्रेस-सीपीआईएम गठबंधन ने इस सीट पर मीनाक्षी मुखर्जी को मैदान में उतारा है। बता दें कि नंदीग्राम को टीएमसी का गढ़ कहा जाता है। इस सीट पर टीएमसी से बगावत करने के बाद ही भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed