{"_id":"63d2edaa1c5c2d173d776268","slug":"smriti-irani-at-us-india-alliance-for-women-economic-empowerment-shatter-summit-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shatter Summit: स्मृति ईरानी बोलीं- पीएम मोदी ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों को केंद्र में रखा, दिया मुफ्त राशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shatter Summit: स्मृति ईरानी बोलीं- पीएम मोदी ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों को केंद्र में रखा, दिया मुफ्त राशन
Fri, 27 Jan 2023 02:46 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 27 Jan 2023 02:46 AM IST
सार
विदेश मंत्रालय के फोगी बॉटम मुख्यालय में आयोजित शिखर सम्मेलन में अपने भाषण में ईरानी ने देश में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कुछ महत्वपूर्ण कदमों को रेखांकित किया।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
- फोटो : Instagram/smritiiraniofficial
विस्तार
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जड़े मुद्दों पर आयोजित शैटर शिखर सम्मेलन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं की योजना के मुद्दों को केंद्र में रखा। हमने घर में शौचालय की व्यवस्था की है, स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग शौचालय। मुफ्त राशन दिया जा रहा है, गर्भवती महिलाओं को नकद दिया जा रहा है।
विज्ञापन
आगे स्मृति ईरानी ने कहा कि हम सभी के लिए जश्न मनाने का एक कारण है, क्योंकि भारत जी20 अध्यक्षता का नेतृत्व कर रहै है। मुझे गर्व है कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को मुख्य एजेंडा में से एक बना दिया है और यह एक साइड-लाइन तक सीमित नहीं है।
विज्ञापन
विदेश विभाग के फोगी बॉटम मुख्यालय में आयोजित आधे दिवसीय शिखर सम्मेलन में अपने मुख्य भाषण में ईरानी ने देश में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कुछ महत्वपूर्ण कदमों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस जेंडर पॉलिसी काउंसिल के अध्यक्ष और निदेशक की सहायक जेनिफर क्लेन ने शैटर शिखर सम्मेलन में अपना मुख्य भाषण दिया। वहीं विशेषज्ञों का मामना है कि अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी न सिर्फ दुनिया के लिए अच्छी है बल्कि बिजनेस के लिए भी अच्छी है।
विदेश विभाग के फोगी बॉटम मुख्यालय में 26 जनवरी को आयोजित शिखर सम्मेलन में सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर, अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू सहित दोनों पक्षों के प्रतिष्ठित वक्ता के रूप में शामिल हुए।
द शैटर समिट यूएस-इंडिया एलायंस फॉर वूमेन्स इकोनॉमिक एम्पावरमेंट की एक पहल है, जो यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट, यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट, यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम और जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के बीच एक सार्वजनिक-निजी साझेदारी है, जिसका उद्देश्य महिलाओं उत्प्रेरित करना है। भारत में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र, नागरिक समाज और संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत में सरकार की प्रतिबद्ध है।