फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani at Nari Shakti Conclave: When toilets were built for women, opposition protested

नारी शक्ति कॉन्क्लेव: 'महिलाओं के लिए बनाए शौचालय, विपक्ष ने किया विरोध'; कार्यक्रम में बोलीं स्मृति ईरानी

Thu, 07 Mar 2024 05:35 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 05:35 PM IST
सार

'नारी शक्ति कॉन्क्लेव' में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस को अंहकार को देश के मतदाताओं ने चकनाचूर कर दिया। उन्हें घमंड था कि उन्हें कोई सत्ता से नहीं हटा सकता था। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। 

विज्ञापन
Smriti Irani at Nari Shakti Conclave: When toilets were built for women, opposition protested
नारी शक्ति कॉन्क्लेव में स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में विकसित भारत एंबेसडर के 'नारी शक्ति कॉन्क्लेव' में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि पीएम मोदी का पहला अभियान स्वच्छ भारत मिशन था। जब पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि मैं स्वच्छ भारत मिशन शुरू करूंगा और महिलाओं के लिए शौचालय का निर्माण करूंगा। तो विपक्ष कहा कि शौचालय निर्माण कैसी राजनीति है, लेकिन एक महिला होने के नाते मैं पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। 
विज्ञापन

 

स्कूलों में लड़कियों का नामांकन बढ़ा- स्मृति ईरानी
नारी शक्ति कॉन्क्लेव के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आते ही आज स्कूल में शिक्षा के लिए लड़कियों का नामांकन लगभग 100 प्रतिशत है। जब पीएम ने देश में क्रेडिट को चलन योग्य बना दिया है, तो पीएचडी करने वाली महिलाओं की संख्या में 99 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस के अहंकार को जनता ने तोड़ दिया- स्मृति 
कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि इतिहास में पहली बार, देश का प्रधानमंत्री बनना अब युवाओं के बीच एक लोकप्रिय महत्वाकांक्षा और आकांक्षा बन गई है। ऐसा माना जाता था कि अगर आप किसी विशेष परिवार से हैं तो जन्म के समय ही यह तय हो जाता था कि आप भविष्य के नेता होंगे। 2014 में जब भाजपा ने पीएम मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर उतारा था तो कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि एक चाय बेचने वाला कभी पीएम नहीं बन सकता। मैंने कांग्रेस पार्टी का अहंकार देखा है, लेकिन देश के मतदाताओं ने अहंकार को चकनाचूर कर दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed