{"_id":"60c1f96e49d1bf464522a230","slug":"smriti-irani-and-rahul-gandhi-twitter-war-over-cowin-registration-and-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविन पर सवाल: राहुल की मांग पर स्मृति का जवाब, कहा- भ्रम न फैलाएं, टीका लगवाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविन पर सवाल: राहुल की मांग पर स्मृति का जवाब, कहा- भ्रम न फैलाएं, टीका लगवाएं
Thu, 10 Jun 2021 05:07 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 10 Jun 2021 05:07 PM IST
सार
कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहे देश में जिस रफ्तार से टीकाकरण हो रहा है उससे अधिक रफ्तार से टीके पर सियासत और बयानबाजी हो रही है।
विज्ञापन
राहुल गांधी-स्मृति ईरानी
- फोटो : फाइल
विस्तार
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट में वॉक-इन टीकाकरण की मांग की। वहीं, उनके इस ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यह कहते हुए जवाब दिया कि सरकार पहले ही इसे अनुमति दे चुकी है। इसके साथ ही ईरानी ने राहुल गांधी को भ्रम न फैलाने की और टीका लगवाने की नसीहत दे डाली।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा था, 'वैक्सीन के लिए सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन काफी नहीं है। वैक्सीन सेंटर पर जाने वाले हर व्यक्ति को टीका मिलना चाहिए। जीवन का अधिकार उनका भी है जिनके पास इंटरनेट नहीं है।' उनके इसी ट्वीट पर स्मृति ईरानी ने इससे संबंधित एक खबर साझा करते हुए जवाब दिया।
विज्ञापन
वैक्सीन के लिए सिर्फ़ online रेजिस्ट्रेशन काफ़ी नहीं। वैक्सीन सेंटर पर walk-in करने वाले हर व्यक्ति को टीका मिलना चाहिए।
विज्ञापन विज्ञापन
जीवन का अधिकार उनका भी है जिनके पास इंटर्नेट नहीं है।— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 10, 2021
स्मृति ईरानी ने ट्वीट में लिखा, 'कहत कबीर- बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय... समझने वाले समझ गए होंगे। केंद्र सरकार ने पहले से ही वॉक-इन रजिस्ट्रेशन के लिए राज्यों को स्वीकृति दे दी है। भ्रम न फैलाएं, टीका लगवाएं।' बता दें कि कई कांग्रेस नेता 'कोविन' पंजीकरण की अनिवार्यता पर सवाल उठा चुके हैं।
सरकार ने मांग सुनी, लेकिन पूरी नहीं: जयराम रमेश
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पिछले दिनों कहा था कि यह (कोविन पंजीकरण) अनिवार्य नहीं होना चाहिए क्योंकि देश में बहुत सारे लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है। सरकार ने मांग सुनी, लेकिन पूरी नहीं सुनी। अभी सरकारी अस्पतालों में पंजीकरण अनिवार्य नहीं है, लेकिन निजी अस्पताल के लिए है।