उड़ान के दौरान इंडिगो विमान से निकला धुंआ, सभी यात्री सुरक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के एक विमान में उड़ान के दौरान धुआं उठने के बाद उसे आपात स्थिति में कोलकाता हवाई अड्डे पर उतारा गया। सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार को हुई इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सूत्र ने बताया कि विमान के पायलट को मदद के लिए ‘मे डे’ कॉल जारी करना पड़ा। आपात स्थिति में मदद के लिए यह कॉल की जाती है। प्रैट एंड विट्नी की ओर से चलाई जाने वाली एयरबस ए320 को पूरी तरह से आपात स्थिति में कोलकाता हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।
सूत्र ने बताया कि विमान को उतारे जाने के बाद कुछ यात्रियों को आपातकालीन निकास सुविधा की मदद से बाहर निकाला गया। इंडिगो ने इस घटना की पुष्टि की है लेकिन उनका कहना है कि इस घटना से पहले विमान ने कभी तकनीकी समस्या का सामना नहीं किया था।
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कॉकपिट और केबिन में धुआं उठने के बाद विमान को आपात स्थिति में उतारा गया। उन्होंने बताया कि विमान दुर्घटना जांच बोर्ड (एएआईबी) ने इस मामले में जांच शुरू किए हैं।
IndiGo: On reaching the bay a few passengers evacuated via the aft exit deployed slides, most passengers deplaned via front step ladder. There was no earlier report of any malfunction with the airplane. https://t.co/5uZ3njX7kr
— ANI (@ANI) December 11, 2018