फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smart power distribution system will be implemented in the country

Smart Meter: साइबर हमलों और आपदा से निपटेगी नई बिजली व्यवस्था, देश में लागू होगी स्मार्ट विद्युत वितरण प्रणाली

Wed, 08 Mar 2023 04:58 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 08 Mar 2023 04:58 AM IST
सार

ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, नई प्रणाली में वास्तविक समय में निगरानी, ग्रिड का स्वचालित संचालन, स्थिति का बेहतर आकलन, ऊर्जा मिश्रण में अक्षय ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाने की क्षमता जैसी अन्य खूबियां भी होंगी।

विज्ञापन
Smart power distribution system will be implemented in the country
स्मार्ट बिजली वितरण प्रणाली (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में जल्द ही आधुनिक एवं स्मार्ट विद्युत वितरण प्रणाली लागू होगी, जो साइबर हमलों और प्राकृतिक आपदा से निपटने में अहम साबित होगी। केंद्र ने विशेषज्ञ समिति की वह रिपोर्ट स्वीकार कर ली है, जो आधुनिक एवं स्मार्ट ऊर्जा पारेषण प्रणाली का मार्ग प्रशस्त करेगी।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, नई प्रणाली में वास्तविक समय में निगरानी, ग्रिड का स्वचालित संचालन, स्थिति का बेहतर आकलन, ऊर्जा मिश्रण में अक्षय ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाने की क्षमता जैसी अन्य खूबियां भी होंगी। ऊर्जा मंत्रालय ने सितंबर 2021 में एक कार्यबल का गठन किया था। सिफारिशें उसी की रिपोर्ट का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


विशेषज्ञ समिति का गठन विद्युत वितरण क्षेत्र के आधुनिकीकरण और इसे स्मार्ट व भविष्य के लिए तैयार करने की खातिर सुझाव देने के लिए किया गया था। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने पिछले हफ्ते इस संबंध में हुई बैठक में कहा था कि भरोसेमंद एवं किफायती ऊर्जा निरंतर प्रदान करने की सरकार की संकल्पना को साकार करने के लिए आधुनिक ट्रांसमिशन ग्रिड बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed