{"_id":"627dded04f5910774f23d922","slug":"slightly-increased-covid-infected-2841-new-cases-found-in-24-hours-active-cases-18-604-nine-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बढ़े संक्रमित : 24 घंटे में मिले 2841 नए केस, सक्रिय केस 18,604, नौ लोगों ने तोड़ा दम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मामूली बढ़े संक्रमित : 24 घंटे में मिले 2841 नए केस, सक्रिय केस 18,604, नौ लोगों ने तोड़ा दम
Fri, 13 May 2022 10:00 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 13 May 2022 10:00 AM IST
सार
देश में अभी सक्रिय केस 18,604 है। गुरुवार को 2827 नए मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को 2841 नए केस मिले।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में घट-बढ़ जारी है। शुक्रवार सुबह समाप्त 24 घंटे में देश में 2841 नए संक्रमित मिले हैं। ये एक दिन पहले मिले संक्रमितों से 14 ज्यादा हैं। इस दौरान 9 और लोगों ने महामारी के आगे हार मान ली।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अभी सक्रिय केस 18,604 है। गुरुवार को 2827 नए मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को 2841 नए केस मिले। गुरुवार को बीते 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हुई थी, जबकि इससे एक दिन पहले 54 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सक्रिय केस में कल की तुलना में 463 की कमी आई है। बीते 24 घंटे में 3294 लोग कोरोना से उबर गए। इसके साथ ही देश में अब तक 4,25,73,460 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,24,190 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण जारी है। बीते 24 घंटे में 14 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए। अब तक कुल 199 करोड़ कुल खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन