फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sleeper Vande Bharat will start by March, the train will have 16 coaches

भारतीय रेल: मार्च 2024 तक 'स्लीपर वंदे भारत ट्रेन' शुरुआत, लंबी यात्रा कर सकेंगे यात्री

Sun, 17 Sep 2023 05:26 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 Sep 2023 05:26 AM IST
सार

Indian Railways: रेलवे चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू करेगा। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि स्लीपर कोच (शयनयान श्रेणी डिब्बे) के साथ ट्रेन रात भर लंबी यात्रा करने में सक्षम होगी। अभी जो वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं उनमें सिर्फ बैठ कर यात्रा करने वाले डिब्बे ही हैं।

विज्ञापन
Sleeper Vande Bharat will start by March, the train will have 16 coaches
वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू करेगा। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि स्लीपर कोच (शयनयान श्रेणी डिब्बे) के साथ ट्रेन रात भर लंबी यात्रा करने में सक्षम होगी। अभी जो वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं उनमें सिर्फ बैठ कर यात्रा करने वाले डिब्बे ही हैं, इसके चलते लंबी दूरी के स्टेशनों के बीच ये ट्रेन नहीं चलाई जाती है। इसके अलावा, भारतीय रेलवे इसी साल से एक गैर-वातानुकूलित ट्रेन भी शुरू करने वाला है।

विज्ञापन

चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) के महाप्रबंधक बीजी माल्या ने कहा कि स्लीपर कोच के साथ वंदे भारत को चालू वित्तीय वर्ष में शुरू किया जाएगा। पहली ट्रेन का निर्माण चल रहा है और मार्च 2024 में शुरू किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में कुल 16 डिब्बे होंगे। इसमें 11 एसी थ्री टायर, 4 एसी टू-टायर और 1 एसी फर्स्ट का कोच होगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसकी अधिकतम स्पीड 220 किमी प्रति घंटे होगी। 
 

विज्ञापन

हालांकि, माल्या ने कहा कि यह ट्रैक पर 200 किमी की गति से चलेगी। स्वदेश निर्मित सेमी-रैपिड श्रेणी की वंदे भारत एक्सप्रेस मौजूदा समय में 25 रूटों पर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed