फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Slain Ex-DGP son strongly suspects his mother sister for murder Latest News Update

Ex-DGP Murder Case: पूर्व डीजीपी के बेटे को मां-बहन पर शक; दर्ज कराई एफआईआर, हत्या का आरोप में दोनों गिरफ्तार

Mon, 21 Apr 2025 01:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 21 Apr 2025 01:05 PM IST
सार

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का मानना है कि पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Slain Ex-DGP son strongly suspects his mother sister for murder Latest News Update
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कर्नाटक में पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश हत्याकांड में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब उनके बेटे ने अपनी मां और बहन पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है। पूर्व डीजीपी के बेटे कार्तिकेश की शिकायत के आधार पर उनकी पत्नी और बेटी परहत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जान से मारने की धमकी दे रही थी मां
अपनी शिकायत में कार्तिकेश ने आरोप लगाया कि उनकी मां पल्लवी पिछले एक सप्ताह से उनके पिता ओम प्रकाश को जान से मारने की धमकी दे रही थीं। इन धमकियों के कारण मेरे पिता अपनी बहन सरिता कुमारी के घर रहने चले गए थे। दो दिन पहले मेरी छोटी बहन कृति कुमारी के घर गई और मेरे पिता ओम प्रकाश पर घर वापस आने का दबाव बनाया। वह उनकी मर्जी के खिलाफ उन्हें वापस ले आई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ex DGP murder Case: 'राक्षस को मार डाला'; पत्नी ने पूर्व डीजीपी पर फेंका मिर्च पाउडर, फिर चाकू मारकर ले ली जान
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को कैसे पता चला?
कार्तिकेश ने बताया कि रविवार को शाम करीब 5 बजे जब वह डोमलूर में कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन में थे, तब उनकी पड़ोसी जयश्री श्रीधरन ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके पिता नीचे पड़े हुए हैं। मैं घर पहुंचा (एचएसआर लेआउट में स्थित) और मौके पर पुलिस अधिकारियों और लोगों को पाया। मेरे पिता खून से लथपथ पड़े थे और उनके सिर और शरीर पर चोटें थीं। उनके शरीर के पास एक टूटी हुई बोतल और एक चाकू पड़ा था। इसके बाद उन्हें सेंट जॉन्स अस्पताल ले जाया गया।


पल्लवी और कृति को गिरफ्तार किया गया
कार्तिकेश ने कहा, 'मेरी मां पल्लवी और मेरी बहन कृति अक्सर मेरे पिता से झगड़ती थीं। मुझे पक्का संदेह है कि वे मेरे पिता की हत्या में शामिल हैं। मैं इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध करता हूं।' पुलिस ने इस सिलसिले में पल्लवी और कृति को गिरफ्तार किया है।

2015 को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था
68 वर्षीय सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी चंपारण, बिहार के मूल निवासी थे और उनके पास भूविज्ञान में मास्टर डिग्री थी। ओम प्रकाश को 1 मार्च, 2015 को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed