फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Skymet alert for late monsoon, reports confirm for weak pre monsoon in Delhi, UP, MP etc

स्काईमेट का दावा: 65 साल में दूसरी बार प्री-मानसून सबसे सूखा, मानसून भी पड़ सकता है कमजोर

Thu, 06 Jun 2019 11:25 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 06 Jun 2019 11:25 AM IST
सार

  • 65 साल में दूसरी बार प्री-मानसून में सबसे कम बारिश
  • स्काईमेट का दावा, मौसम वैज्ञानिकों ने जताई आशंका
  • केरल में आठ जून को हो सकता है मानसून का प्रवेश
  • दिल्ली-यूपी पहुंचने में 15 दिन की हो सकती है देरी 

विज्ञापन
Skymet alert for late monsoon, reports confirm for weak pre monsoon in Delhi, UP, MP etc
किसानों को है बारिश का इंतजार(फाइल फोटो)

विस्तार

मानसून का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर नहीं है। खरीफ फसल की बोवाई(बोने) के लिए उन्हें और इंतजार करना पड़ सकता है। स्काईमेट का दावा है कि उत्तर भारत में मानसून आने में देर हो सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक समर चौधरी के अनुसार इस बार मानसून कमजोर रहने वाला है, जबकि प्री-मानसून में भी बारिश बहुत कम हुई है। 

विज्ञापन


चौधरी के अनुसार, 65 साल में यह दूसरा मौका है, जब इतनी कम बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि इस बार 25 प्रतिशत कम प्री-मानसून बारिश हुई है। सामान्य तौर पर प्री-मानसून बारिश 131.5 मिमी तक होती है, लेकिन इस साल यह 99 मिमी ही हुई है। इससे पहले 2014 में 31 प्रतिशत कम प्री-मानसून बारिश हुई थी। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने इस साल मानसून के कमजोर रहने की आशंका है। केरल में आठ जून को मानसून का प्रवेश हो सकता है, जबकि उत्तर और मध्य भारत में मानसून आने में और देर हो सकती है। स्काईमेट के दावे के अनुसार, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश सहित देश के अन्य हिस्साें में मॉनसून तय समय से 10 से 15 दिन की देरी से पहुंचेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


छह जून को मानसून आने की थी संभावना

भारतीय माैसम विभाग ने छह जून को मानसून के केरल तट पहुंचने की संभावना जताई थी। वहीं, पहले के इस पूर्वानुमान काे बदलते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि अमूमन एक जून को पहुंचने वाला मानसून अब एक सप्ताह की देरी से आठ जून काे पहुंचेगा। 


सामान्य ताैर पर केरल तट पर मानसून एक जून काे पहुंचता है। इधर, माैसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वाेत्तर के राज्याें में तीन-चार दिनों में पहुंच सकता है। मालूम हो कि उत्तर और मध्य भारत के अलावा देश के पश्चिमी क्षेत्रों में अधिकतर हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है। राजस्थान और महाराष्ट्र के कई इलाकों में बीते कई दिनों में पारा 48 के पार तक जा पहुंचा है। 

यह भी देखें:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed