फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sky marshal detained with weapon at Sri Lanka airport Air India flight delayed Latest News Update

श्रीलंका एयरपोर्ट: हथियार के साथ हिरासत में लिए गए स्काई मार्शल, चार घंटे देरी से उड़ी एयर इंडिया की फ्लाइट

Sun, 07 May 2023 10:13 PM IST
निर्मल कांत एजेंसी, कोलंबो।
एजेंसी, कोलंबो। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 07 May 2023 10:13 PM IST
सार

कोलंबो में भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीआईए) पर एक विमान के स्काई मार्शल को पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक, उनके पास हथियार भी मिले हैं। इस वजह से चेन्नई आने वाली एयर इंडिया की उड़ान में चार घंटे से अधिक की देरी हुई।

विज्ञापन
Sky marshal detained with weapon at Sri Lanka airport Air India flight delayed Latest News Update
एयर इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीआईए) पर एक विमान के स्काई मार्शल को पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक, उनके पास हथियार भी मिले हैं। इस वजह से चेन्नई आने वाली एयर इंडिया की उड़ान में चार घंटे से अधिक की देरी हुई।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो मामले की सूचना कोलंबो में भारतीय उच्चायोग को दी गई। मुद्दे को कूटनीतिक रूप से सुलझा लिया गया है। स्काई मार्शल को ट्रांजिट यात्री टर्मिनल क्षेत्र में हथियार के साथ हिरासत में लिया गया। नियमों के अनुसार, स्काई मार्शल को अपने हथियारों को विमान से बाहर ले जाने पर सख्त मनाही है। यदि वह विमान से बाहर जाना चाहता है, तो उसे अपने हथियार विमान के पायलट इन कमांड को सौंपने होते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, भारत में 1999 में एयर इंडिया की उड़ान आईसी 814 के अपहरण और उसे कंधार ले जाने की घटना के बाद भविष्य में विमान अपहरण की घटनाओं को रोकने के लिए स्काई मार्शलों की तैनाती शुरू की गई थी। इनकी भर्ती राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के एलीट कमांडो बल से की जाती है। स्काई मार्शल वाणिज्यिक यात्री विमानों में लोडेड हथियारों के साथ यात्रा करते हैं और अपहरण की घटनाओं को रोकने के लिए कार्रवाई भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed