{"_id":"6018733f43a5e25c4e107121","slug":"skill-programs-will-make-the-youth-to-work-abroad-easier","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को विदेश में रोजगार पर फोकस, तकनीक में भारतीय युवा होंगे नंबर वन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
युवाओं को विदेश में रोजगार पर फोकस, तकनीक में भारतीय युवा होंगे नंबर वन
Tue, 02 Feb 2021 03:01 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 02 Feb 2021 03:01 AM IST
विज्ञापन
skill india
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय युवाओं को अब विदेशों में जाकर नौकरी को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। भारत सरकार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और जापान सरकार के साथ मिलकर युवाओं को तकनीक और रोजगार से जोड़ने पर काम करेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय बजट में भी इसकी घोषणा की गई है। यूएई के साथ स्किल ट्रेनिंग में रोजगार और जापान में टेक्निकल इंटर्नशिप प्रोग्राम से तकनीक में दक्ष किया जाएगा। जापान व यूएई के बाद अन्य देशों के साथ भी ऐसे समझौते होंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय के सचिव प्रवीण कुमार के मुताबिक, सरकार का पूरा फोकस गुणवत्ता युक्त शिक्षा, शिक्षा में सुधार के साथ-साथ देश और विदेश में युवाओं को रोजगार के बेहतर मौके उपलब्ध करवाने हैं। भारत से सबसे अधिक युवा रोजगार की तलाश में संयुक्त अरब अमीरात की ओर रुख करते हैं।
विज्ञापन
हालांकि वहां की मांग के आधार पर कौशल विकास में दक्ष होना जरूरी है। अन्यथा एक अन्य परीक्षा देनी पड़ती है। हालांकि अब ऐसा नहीं होगा। संयुक्त अरब अमीरात और भारत सरकार समझौते के तहत वहां के पांच क्षेत्रों में 18 प्रकार की नौकरी में भारतीय कौशल विकास मंत्रालय की ट्रेनिंग को मंजूरी मिली है। मतलब कंस्ट्रक्शन और ऑटोमोटिव सेक्टर में काम के दरवाजे खुल गए हैं।
तकनीक में भारतीय युवा होंगे नंबर वन
दुनियाभर में जापान की टेक्नोलॉजी नंबर वन है। इसी लिए टेक्निकल इंटर्नशिप प्रोग्राम जापान शुरू किया जा रहा है। इसमें भारतीय युवाओं को जापान में जाकर टेक्नोलॉजी सीखने का मौका मिलेगा।