फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SKAT team flew first formation as an incomplete diamond to give tribute to Sahil gandhi

वीडियो: एयरो शो में इस तरह शहीद विंग कमांडर को सूर्य किरण टीम ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 23 Feb 2019 12:36 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 23 Feb 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
SKAT team flew first formation as an incomplete diamond to give tribute to Sahil gandhi
विंग कमांडर को स्कैट टीम ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : ANI

चार दिन पहले भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम (स्कैट) के विंग कमांडर साहिल गांधी की मौत हो गई थी। यह घटना तब घटी जब आसमान में दो विमान आपस में टकरा गए। दो पायलट इस हादसे में सुरक्षित बच गए जबकि गांधी की मौत हो गई थी। शनिवार को उन्हें स्कैट ने एयरो शो के दौरान अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


गांधी को सम्मान देते हुए स्कैट टीम ने अपूर्ण डायमंड फॉर्मेशन में उड़ान भरी। एयरो शो में उनकी जगह को श्रद्धांजलि के तौर पर खाली छोड़ा गया। जिस समय यह दुर्घटना हुई उस वक्त वायुसेना के विमान एयरो शो से पहले रिहर्सल कर रहे थे। तभी अचानक से आसमान में दो विमान टकरा गए जिसमें विंग कमांडर की मौत हो गई। वह स्कैट टीम के सदस्य थे।
विज्ञापन


क्या होती है स्कैट टीम

सूर्य किरण भारतीय वायुसेना की एक एयरोबैटिक्स प्रदर्शन टीम है। साल 1996 में सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम (स्कैट) की स्थापना हुई थी और यह वायुसेना की 52वें स्कवाड्रन का हिस्सा है। यह टीम कई बार 9 विमानों वाले फॉर्मेशन का प्रदर्शन कर चुकी है। स्क्वाड्रन 2011 तक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) एचजेटी-16 किरण एकमे 2 सैन्य ट्रेनर विमान से बनाया गया था और यह कर्नाटक के बिदार वायुसेना स्टेशन पर आधारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कैट को फरवरी 2011 में निलंबित कर दिया गया था और इसे 2017 में हॉक एमके 132 विमान के साथ दोबारा स्थापित किया गया। किरण एमके 2 की तैनाती बंदूक, 250 किलो बम और 68 मिमी रॉकेटों से लैस आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए भी की जा सकता है। एमके 2 कलर डाई ले जाने के लिए मॉडिफाई किया गया है। विमान में डीजल का इस्तेमाल सफेद धुएं के लिए और डीजल के साथ रंग मिलाकर उसका इस्तेमाल रंगीन धुएं के लिए किया जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed