{"_id":"5ed3dcf8b47a662f172a4fee","slug":"sixth-case-from-may-13-infected-with-corona-a-senior-officer-in-rail-bhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल भवन में कोरोना संक्रमण का छठा मामला, एक वरिष्ठ अधिकारी निकले पॉजिटिव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेल भवन में कोरोना संक्रमण का छठा मामला, एक वरिष्ठ अधिकारी निकले पॉजिटिव
Sun, 31 May 2020 10:07 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 31 May 2020 10:07 PM IST
सार
रेल भवन में 13 मई से कोविड-19 संक्रमण का यह छठा मामला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल भवन में पदस्थ रेल मंत्रालय के निदेशक स्तर के एक अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद 29 कर्मचारियों को घर पर पृथक रहने को कहा गया है। इस इमारत में 13 मई से कोविड-19 संक्रमण का यह छठा मामला है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि यह अधिकारी आखिरी बार 22 मई को कार्यालय आए थे। उन्होंने बताया कि यह नया मामला शनिवार को प्रकाश में आया। इससे पांच दिन पहले एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उसके संपर्क में आए नौ लोगों को दो जून तक घर पर ही पृथक रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
निदेशक स्तर के अधिकारी के संपर्क में आए 29 लोगों को पांच जून तक के लिये घर पर पृथक रहने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि 24 मई को एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इससे पहले 22 मई को भी एक कर्मी के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
वहीं, रेल भवन परिसर से बंदरों को अपने लंगूर के जरिए भगाने के काम के लिए अनुबंध पर रखे गए एक व्यक्ति के संक्रमित होने की 14 मई को पुष्टि हुई थी। आरपीएफ के एक कर्मी के संक्रमित होने की 13 मई को पुष्टि हुई थी।
रेलवे ने भवन को संक्रमण मुक्त करने के लिए 14 और 15 मई को तथा 26 और 27 मई को सील कर दिया था। कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए रेलवे के कम से कम 50 कर्मियों को घर पर पृथक रहने को कहा गया है।