फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six street dogs attacked one year old child tore him to death news update in hindi

News Update: हैदराबाद में आवारा कुत्तों ने बच्चे को नोंचकर मार डाला; बकाया भुगतान को लेकर धरना देंगी सीएम ममता

Fri, 02 Feb 2024 04:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 02 Feb 2024 04:58 AM IST
सार

एक व्यक्ति ने सड़क पर मृत पड़े बच्चे के आसपास छह कुत्तों को देखा और पुलिस को सूचित किया। बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनके बेटे की मौत कुत्तों के काटने से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Six street dogs attacked one year old child tore him to death news update in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

आवारा कुत्तों के झुंड ने एक साल के बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला। हैदराबाद में बुधवार देर रात जब बच्चे के पिता और परिवार के अन्य सदस्य शमशाबाद में अपनी झोपड़ी में सो रहे थे सी वक्त यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चा झोपड़ी से कैसे बाहर निकला। एक व्यक्ति ने सड़क पर मृत पड़े बच्चे के आसपास छह कुत्तों को देखा और पुलिस को सूचित किया। बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनके बेटे की मौत कुत्तों के काटने से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बकाया भुगतान को लेकर आज से 48 घंटे धरने पर बैठेंगी ममता
केंद्र सरकार पर राज्य का बकाया भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार से कोलकाता में 48 घंटे धरने पर बैठेंगी। उनके साथ मंत्रिमंडल के कई सहयोगी व प्रभावित लोग भी शामिल होंगे।  सीएम ममता ने बृहस्पतिवार को नदिया में एक बार फिर केंद्र सरकार पर राज्य का बकाया भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक धरना धर्मतला में दोपहर 1 बजे शुरू होगा। ममता ने दावा किया कि मनरेगा सहित केंद्र की कई योजनाओं के लिए राज्य सरकार का 7 हजार करोड़ रुपए का बकाया है।  

विज्ञापन

जाम्बिया की महिला को तस्करी के आरोप में जेल
हैदराबाद की एक अदालत ने जाम्बिया की एक महिला को दवाओं की तस्करी के लिए दोषी ठहराया है। कोर्ट ने आरोपी को 14 साल के कारावास की सजा सुनाई है। 19 जनवरी को मेट्रोपॉलिटन सत्र अदालत ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 23 के तहत महिला को कारावास की सजा सुनाते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


नौसेना में कल शामिल होगा सर्वेक्षण पोत संध्याक, बढ़ेगी समुद्री निगरानी
भारतीय नौसेना शनिवार को विजाग में अपने नवीनतम सर्वेक्षण पोत संध्याक को शामिल करने के लिए तैयार है। नौसेना में इस पोत के आने के बाद रणनीतिक जलमार्गों में बल के निगरानी तंत्र को मजबूती मिलेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, आयोजन के दौरान कोलकाता में निर्माणाधीन चार सर्वेक्षण पोत (वृहद) में से पहले को नौसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया जाएगा। 

एनआईए का केटीएफ के दो आतंकियों के खिलाफ आरोपपत्र
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को खालिस्तान आतंकवादी फोर्स (केटीएफ) के दो सदस्यों मनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। इन्हें हाल ही में फिलीपींस से निर्वासित किया गया था। आरोपी प्रतिबंधित केटीएफ के लिए धन जुटा भारत के खिलाफ साजिश रच रहे थे। एनआईए ने मामले में अपने दूसरे पूरक आरोपपत्र में इन दोनों को नामजद किया है। इनकी पहचान ‘सूचीबद्ध आतंकी’ अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला के सहयोगियों के रूप में की गई। एजेंसी के अनुसार, डल्ला ने मनप्रीत सिंह उर्फ पीटा और मनदीप सिंह को भर्ती किया था, जो उसके निर्देश पर फिलीपींस से काम कर रहे थे। 

एनआईए ने कहा कि दोनों डल्ला के आतंक और अपराध सिंडिकेट में युवाओं को भर्ती करन में सक्रिय रूप से शामिल थे। साथ ही बड़े पैमाने पर जबरन वसूली के माध्यम से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन केटीएफ के लिए धन जुटाकर भारत के खिलाफ साजिश कर रहे थे। दोनों हवाला के जरिये धन को दूसरी प्रतिबंधित गतिविधियों में लगा रहे थे। एनआईए के आरोपपत्र में केटीएफ की साजिशों को उजागर किया गया है। आरोपी पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में भी शामिल पाए गए। 

सेना व्यापक बदलाव के दौर से गुजर रही: जनरल पांडे
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि भारतीय सेना एक परिवर्तनकारी बदलाव से गुजर रही है। इसके साथ ही हमने विशेष अभियान संबंधी तैयारियों को और मजबूत करने के लिए इसकी रूपरेखा तैयार की है। सेना प्रमुख ने पुणे शहर में बॉम्बे सैपर्स युद्ध स्मारक शताब्दी समारोह और स्मृति परेड में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि सेना रेजिमेंट और अन्य ईकाइयों में अग्निवीरों का समावेश और एकीकरण एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।  


60 जहाज, 12 विमान कर रहे समुद्र की सुरक्षा
भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के महानिदेशक राकेश पाल ने कहा कि करीब 55 से 60 जहाज व 10 से 12 विमान नियमित तौर पर हर दिन समुद्र में देश की सुरक्षा में तैनात हैं। हाल के दिनों में सतह और आकाश में अपने क्षेत्र की निगरानी कर रही बल की यह संपत्ति बड़ी उपलब्धि साबित हुई है। आईसीजी की उपलब्धियों पर एजेंसी से बातचीत में डीजी पाल ने बताया, बीते वर्ष करीब 480 करोड़ रुपये की नशीली दवाओं की तस्करी को रोका गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed