{"_id":"64edfd41e2d8c324b70aa478","slug":"six-rohingyas-arrested-from-dharmanagar-railway-station-in-tripura-five-women-and-one-man-in-the-group-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: त्रिपुरा के धर्मनगर रेलवे स्टेशन से छह रोहिंग्या गिरफ्तार, समूह में पांच महिलाएं और एक पुरुष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: त्रिपुरा के धर्मनगर रेलवे स्टेशन से छह रोहिंग्या गिरफ्तार, समूह में पांच महिलाएं और एक पुरुष
Tue, 29 Aug 2023 07:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 29 Aug 2023 07:48 PM IST
सार
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने पर वे कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। बाद में, उन्होंने खुलासा किया कि वे अवैध रूप से भारत में आए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए रोहिंग्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसी रेल) के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने त्रिपुरा के धर्मनगर रेलवे स्टेशन से छह रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ और जीआरपी की एक संयुक्त टीम ने नियमित तलाशी के दौरान सोमवार को धर्मनगर रेलवे स्टेशन पर लोगों के एक समूह की संदिग्ध गतिविधियों का पता चला। समूह में पांच महिलाएं और एक पुरुष शामिल था।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने पर वे कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। बाद में, उन्होंने खुलासा किया कि वे अवैध रूप से भारत में आए हैं। वे बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के पास शरणार्थी शिविरों में रह रहे थे। इसके बाद सभी रोहिंग्याओं को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्रवाई के लिए प्रभारी अधिकारी/राजकीय रेलवे पुलिस/धर्मनगर को सौंप दिया गया।
उल्लेखनीय है कि जनवरी, 2023 से अब तक रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पू. सी. रेल पर कुल 232 अवैध प्रवासियों (रोहिंग्या/बांग्लादेशियों) को पकड़ा गया है। स्टेशनों और ट्रेनों में तैनात रेलवे सुरक्षा बल की कर्मचारी सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध घुसपैठ के प्रति हमेशा सचेत और सतर्क रहते हैं। रेलवे सुरक्षा बल इसे रोकने के लिए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में नियमित तलाशी चलाती है।