फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six people including doctor arrested in kidney racket case in Visakhapatnam

आंध्र प्रदेश: किडनी रैकेट मामले में डॉक्टर समेत छह लोग गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Sun, 30 Apr 2023 10:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 30 Apr 2023 10:54 PM IST
सार

विशाखापत्तनम  में किडनी प्रत्यारोपण रैकेट चलाने के आरोप में एक डॉक्टर सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मामला सामने आया।

विज्ञापन
Six people including doctor arrested in kidney racket case in Visakhapatnam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

विशाखापत्तनम  में किडनी प्रत्यारोपण रैकेट चलाने के आरोप में एक डॉक्टर सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मामला सामने आया। आरोप लगाया गया कि उसे अपनी किडनी बेचने के लिए 8.5 लाख रुपये का वादा किया गया था लेकिन उसे सिर्फ 2.5 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बी एलेना, मदका कामराजू, मारा श्रीनू, कोंडाम्मा, शेखर और डॉक्टर परमेश्वर राव को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों को तैनात किया गया है। शहर पुलिस ने एक बयान में कहा, पेशे से ड्राइवर विनय कुमार ने 26 अप्रैल को पेंडुरथी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पेंडुरथी के तिरुमाला अस्पताल में उनके किडनी प्रत्यारोपण के बारे में आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 326, 420, 120 (बी) के साथ 34 और मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम, 1935 की धारा 18 और 19 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अभी तक प्रत्यारोपण को अंजाम देने वाले डॉक्टरों की टीम की पहचान नहीं कर पाई है, यहां तक कि फरार लोगों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed