{"_id":"5be752d3bdec22695873cdc5","slug":"six-month-ban-on-imports-of-fish-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में मछली आयात पर छह महीने की रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा में मछली आयात पर छह महीने की रोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Updated Sun, 11 Nov 2018 03:21 AM IST
विज्ञापन
Ghol Fish
गोवा सरकार ने शनिवार को राज्य में मछली का आयात करने पर छह महीने का प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इस तटवर्ती राज्य ने यह कदम उन अफवाहों के मद्देनजर उठाया है, जिनमें मछलियों को सुरक्षित रखने के लिए फॉर्मालीन रसायन का इस्तेमाल करने की बात सामने आई थी।
फार्मालीन से कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को इस प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में मछली की क्वालिटी जांचने की व्यवस्था बनने तक यदि आवश्यकता पड़ी तो प्रतिबंध को छह महीने और बढ़ाया जा सकता है।
हालांकि शिवसेना की गोवा इकाई ने इस बात पर सरकार की आलोचना की कि वह आम जनता को मछली में फार्मालीन की मौजूदगी के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है।